- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एचसीसीबी ने जारी की म्यूाजिकल प्ले लिस्ट
ऐसे समय में, जब सोशल डिस्टेंसिंग नया नियम बन गया है, भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक एचसीसीबी लोगों को घर पर रहकर परिवार के साथ योग करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए कंपनी ने यूट्यूब पर एक म्यूजिक प्ले लिस्ट को रिलीज किया है। यह प्ले लिस्ट एचसीसीबी के लिए डॉ. इलैयाराजा द्वारा तैयार किए गए म्यूटजिक एंथम पर आधारित है।
प्ले लिस्ट में 11 शॉर्ट ट्रैक्स हैं जो शारीरिक खूबसूरती से लेकर ब्रीदिंग एवं मेडिटेशन व्यायामों तक विभिन्न आसनों के लिए अनुकूल हैं। इसमें एक ट्रैक रिलैक्सेलशन के लिए भी है। प्ले लिस्ट एचसीसीबी के यूट्यूब चैनल (https://bit.ly/2Nb1dUl) पर निशुल्क उपलब्ध है। यह संयोग है कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिस दिन म्यूजिक प्ले लिस्ट जारी की जा रही है, उसी दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे का भी जश्न मनाया जाता है।
इस प्ले लिस्ट/ को ब्रांड म्यूजिक द्वारा तैयार किया गया है जिसके संस्थापक व साउंड स्मिथ राजीव राजा हैं। उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा, “संगीत में लोगों का उपचार करने की एक अद्भुत ताकत होती है। यह तनाव एवं एंग्जाइटी से राहत पाने का स्वीकृत स्रोत है। हमें लगा कि इस मुश्किल समय में यह एकदम उचित कदम है और हमें एचसीसीबी के लिए प्ले लिस्ट तैयार करके खुशी हो रही है। हम हमारी राष्ट्रीय धरोहर यानी योगा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना करते हैं।”
प्ले लिस्ट और इसकी लॉन्चिंग के बारे में कमलेश शर्मा, चीफ कम्युनिकेशन्स ऑफिसर, एचसीसीबी ने कहा, “इस साल की स्थिति को देखते हुए लोग योगा करने के लिए अपने खुद के अनूठे एवं शांत स्थान ढूंढेंगे। इसलिए हमें लगा कि अच्छे गानों की सीरीज ध्यान से लेकर शारीरिक एक्सरसाइज तक विभिन्न आसनों को करने के लिए उनकी उपयुक्त साथी होगी।
योग दिवस पर सामूहिक गतिविधि करने की खुशी से बेहतर कुछ नहीं है, लेकिन संगीत हमेशा ही बेहतरीन साथी होता है। मुझे मेरी टीम, मेरे सहकर्मियों, दोस्तों एवं परिवार को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला है कि वे पूरे मन से योग उत्सव में हिस्सा लें – जोकि पूरी दुनिया के लिए भारत का तोहफा है।”
एचसीसीबी एक रिफ्लेक्टिव, एथरेयल (आलौकिक) साउंडस्केप बनाना चाहता था जिसमें शांति का रस हो। यह योग आसनों के लिए सबसे उपयुक्त होता है जो कि सबसे अधिक इंट्रोस्पेक्टिव एवं मेडिटेटिव होता है। फिर चाहे सुप्तासन हो या शवासन। इसके लिए प्ले लिस्ट में प्राकृतिक आवाजों, प्रार्थना की घंटियों, बांसुरी, ड्रोन्सन्स और सेलेस्टाे का संयोजन किया गया है।
दूसरी ओर, एचसीसीबी ने ऐसे साउंड स्केप्स भी तैयार किए हैं जो कि वीर रस सामने लाने के लिए अधिक शक्तिशाली एवं उर्जा से भरपूर हैं। ड्रम्स एवं कोरल आवाज का इस्तेमाल करके, यह साउंड स्केप्स सूर्य नमस्कारआदि जैसे योग आसान के लिए उपयुक्त हैं।
योग एक शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई। इस साल कोविड-19 के चलते, लोगों को घर पर रहकर परिवार के साथ योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हिंदुस्ता्न कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) भी अपने कर्मचारियों को घर पर रहते हुए पूरे उत्सााह के साथ योग दिवस की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
एचसीसीबी के प्रोग्राम में शामिल हैं – रविवार को प्रशिक्षित प्रैक्टीशनर्स के साथ ऑनलाइन योग कक्षाएं, योग के सबसे बेहतरीन प्रैक्टीशनर को ईनाम देने के लिए इंटर्नल वीडियो कॉन्टेस्ट, कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर आयुष मंत्रालय द्वारा#MyLifeMyYogaINDIA ब्लॉगिंग/व्लॉगिंग कॉन्टेस्ट को लेकर जागरुकता फैलाना और योग और इस दिन के बारे में जागरुकता फैलाना।


