- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एचसीएल का टेकबी प्रोग्राम पेश करता है आरम्भिक करियर के अवसर
एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ (एचसीएल) का आरम्भिक करियर प्रोग्राम टेकबी एक कार्य एकीकृत उच्चतर शिक्षा कार्यक्रम है जो सरकार के “स्किल इंडिया” मिशन के लिए योगदान देता है। एचसीएल की 10+2 छात्रों के लिए नई जन रणनीति के एक भाग के तौर पर यह कार्यक्रम छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कौशल के साथ सुसज्जित करते हुए आईटी इंजीनियरिंग नौकरियाँ पेश करता है।
यह छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक दृष्टि से एचसीएल में प्रवेश स्तर की आईटी नौकरियों के लिए तैयार करता है जहाँ उम्मीदवारों को इन नौकरियों के लिए 12 महीनों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके साथ ही छात्रों को एचसीएल के प्रोजेक्ट पर इंटर्नशिप करने का मौका भी मिलता है। एचसीएल में नौकरी करते हुए छात्र, बिट्स पिलानी (BITS Pilani) और सस्त्रा यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए जाने वाले ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम में भी नामांकन करवा सकते हैं।
सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को नौकरी पर रखने और उन्हें करियर की शुरुआत में ही आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य के साथ एचसीएल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 2016 में की थी। अब तक, 3,000 से ज़्यादा छात्रों ने सफलतापूर्वक टेकबी प्रोग्राम पूरा किया है और अब एचसीएल के साथ काम कर रहे हैं।
टेकबी प्रोग्राम की प्रमुख विशिष्टताएँ:
1) एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ के साथ नौकरी का भरोसा: टेकबी– एचसीएल का आरम्भिक करियर प्रोग्राम वैश्विक करियर अवसरों के लिए कक्षा 12वीं पूरी कर चुके छात्रों को पूर्ण कालिक नौकरी का भरोसा देता है। यह प्रोग्राम एक अग्रणी वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ द्वारा पेश किया जाता है।
2) कमाएं और सीखें: जिन छात्र उम्मीदवारों का टेकबी के लिए चयन किया जाता है उन्हें लाइव एचसीएल प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप के दौरान रु. 10,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है।
3) उच्च शिक्षा: एचसीएल के साथ पूर्णकालिक कर्मचारी बनने के बाद, उम्मीदवार एचसीएल कर्मचारी के तौर पर काम करते हुए बिट्स पिलानी (BITS Pilani) या सस्त्रा यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उच्च शिक्षा कार्यक्रम के लिए शुल्क एचसीएल की ओर से आंशिक रुप से भरा जाता है जो ग्रैजुएशन प्रोग्राम पर निर्भर करता है।
4) शुरुआती वेतन: एक वर्ष के टेकबी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, डिज़ाइन इंजीनियर या डिजिटल प्रोसेस असोसिएट्स की भूमिका जैसे चुनी गई नौकरी की भूमिका के अनुसार रु.1.70 – 20.20 लाख प्रति वर्ष का वेतन पा सकते हैं।
5) प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शुल्क है रु. 2,00,000 + कर।
6) लाभ: वैश्विक ग्राहकों के साथ काम करने के अलावा, टेकबी ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरा करने वाले उम्मीदवार पूर्ण-कालिक एचसीएल कर्मचारी बन जाते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल कवर करने वाले और इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कर्मचारी कल्याण कार्यक्रमों के एचसीएल लाभों की सुविधा उपलब्ध हो जाती है।
7) पात्रता मानदंड: वे छात्र आवेदन कने के लिए पात्र हैं जिन्होंने गणित या व्यवसाय गणित के साथ साल 2020 में कक्षा XII पूर्ण किया है या साल 2021 में कक्षा XII की परीक्षा देने वाले हैं। योग्यता अंकों के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए छात्र : www.hcltechbee.com इस वेबसाइट पर जा सकते हैं
8) पात्र उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन करियर एप्टिट्यूड टेस्ट (एचसीएल CAT) देनी होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें इंटरव्यू चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके पश्चात एचसीएल लेटर ऑफ इंटरेस्ट/ प्रस्ताव पत्र जारी करेगी।
9) एचसीएल CAT एक ऑनलाइन परीक्षा है जिसे क्वान्टिटेटिव रिज़निंग (गणित), लॉजिकल रिज़निंग और अंग्रेज़ी भाषा के क्षेत्र में आपकी अभिक्षमता (एप्टिट्यूड) परखने के लिए डिज़ाइन किया जाता है।
10) वित्तीय सहायता की व्यवस्था इस तरह की जाती है कि माता-पिता या छात्रों पर कोई वित्तीय भार ना पड़े। बैंकों के ज़रिए लोन उपलब्ध किए जाते हैं। और शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों द्वारा एचसीएल में नौकरी शुरु होने के बाद मासिक हफ्तों में किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान जो छात्र 90% और उससे ज्यादा अंक हासिल करते हैं उन्हें प्रोग्राम शुल्क में 50% की छूट दी जाती है।
11) हमारी वेबसाइट: www.hcltechbee.com पर जाकर छात्र टेकबी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक व्यक्तिगत या ऑनलाइन परामर्श सत्र निर्धारित करने के लिए इच्छुक छात्र हमारे स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।
सुश्री श्रीमथी शिवशंकर, कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ की प्रतिक्रिया :
“मैं मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं के पास हुए छात्रों के लिए आरम्भिक करियर हेतु एचसीएल के टेकबी प्रोग्राम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रही हूँ। समाज के सभी स्तर और भौगोलिक क्षेत्रों में नए मार्ग लाने की दिशा में एचसीएल हमेशा अग्रणी रहा है। इसके साथ ही छात्र उन अग्रणी यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल कर सकते हैं जिनके साथ एचसीएल ने इस कार्यक्रम के एक भाग के तौर पर भागीदारी की है। इस कार्यक्रम ने रोजगार निर्माण कर और इसके साथ ही छात्रों को उच्चतर शिक्षा हासिल करने में सहायता कर 3,000 से ज़्यादा छात्रों को लाभ पहुँचाया है। मैं कक्षा 12वीं के सभी गुणवान छात्रों से आग्रह करती हूँ कि वे इस प्रोग्राम से जुड़ें और एचसीएल के साथ उनके वैश्विक आईटी करियर की शुरुआत करें।


