- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
एचडीएफसी बैंक एवं इंडियन ऑईल ने नॉन-मेट्रो शहरों व कस्बों के लिए को-ब्रांडेड फ्यूल क्रेडिट कार्ड लांच किया
इंदौर. एचडीएफसी बैंक लिमिटेड एवं इंडियन ऑईल ने आज नॉन-मेट्रो शहरों व कस्बों के ग्राहकों के लिए को-ब्रांडेड फ्यूल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। इंडियन ऑईल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड फ्यूल के उपयोग पर ग्राहकों को सर्वाधिक रिवार्ड एवं फायदे प्रदान करेगा। यह कार्ड रूपे एवं वीज़ा प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
|
कार्ड के मुख्य फायदे • प्वाईंट्स रिडीम कर के प्रतिवर्ष 50 लीटर तक फ्यूल मुफ्त पाएं। • आई ओ सी एल पंप्स पर 5 प्रतिशत फ्यूल प्वाईंट्स • ग्रोसरी के खर्च एवं यूटिलिटी पेमेंट्स पर 5 प्रतिशत फ्यूल प्वाईंट्स • 50,000 रु. प्रतिवर्ष खर्च करने पर 500 रु. का वार्षिक शुल्क माफ • कांटेक्ट लेस कार्ड का उपयोग कर टैप करें व भुगतान करें |
ग्राहकों को आईओसीएल के 27,000 से अधिक आउटलेट्स पर ‘फ्यूल प्वाईंट्स’ के रूप में रिवार्ड प्वाईंट मिलेंगे। वो अन्य खर्चों, जैसे ग्रोसरी, बिल पेमेंट, यूटिलिटी एवं अन्य शोपिंग पर भी फ्यूल प्वाईंट अर्जित कर सकते हैं।
इन प्वाईंट्स को प्रतिवर्ष 50 लीटर तक के फ्यूल के लिए रिडीम किया जा सकता है। कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए ग्राहक www.hdfcbank.com पर विज़िट करें या फिर नज़दीकी बैंक शाखा में संपर्क करें l
यह कार्ड आईओसीएल के अधिकारियों, श्री अभिषेक भटनागर, डिविजनल ऑफिस रिटेल हेड;अथवा श्री अरविंदर
पाल सिंह, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड बैंकिंग जोनल हेड ने इंदौर, मध्यप्रदेश में, गायत्री पेट्रोल पंप पर लांच
किया l
इसके साथ ही यह कार्ड भोपाल, लखनऊ, इंदौर, रांची, कोच्चि, विशाखापट्नम, गुवाहाटी, नागपुर, शिलाँग, वाराणसी और पंजिम आदि शहरों में 135 इंडियन ऑईल आउटलेट्स पर भी लांच किया गया।
श्री अरविंदर पाल सिंह एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड बैंकिंग जोनल हेड ने कहा :- ‘‘हमारा प्रयास है कि हम छोटे शहरों एवं कस्बों में डिजिटल रूप से भुगतान को बढ़ावा दें। एक लाईफ स्टाईल बैंक के रूप में हम ऐसे उत्पाद प्रस्तुत करते हैं, जो इस्तेमाल में आसान हों तथा बहुत ज्यादा फायदेमंद हों।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में फ्यूल का उपयोग बढ़ रहा है और छोटे शहर एवं कस्बे इस वृद्धि में बड़ा योगदान दे रहे हैं। इन नॉन-मेट्रो शहरों में हमारी कुल 75 प्रतिशत शाखाएं हैं, इसलिए हम इन स्थानों के ग्राहकों को ऐसा उत्पाद प्रदान करना चाहते हैं, जो उनकी बदलती जरूरतों एवं अपेक्षाओं के अनुरूप डिज़ाईन किया गया हो। यह को-ब्रांडेड कार्ड 27,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स के आईओसीएल के नेटवर्क की शक्ति एवं हमारे सर्वश्रेष्ठ उत्पाद संग्रह का समावेश करता है, ताकि ग्राहकों को शानदार फायदे और किफायत मिलें।’’
अभिषेक भटनागर, डिविजनल ऑफिस रिटेल हेड इंडियन ऑईल ने कहा, ‘‘इंडियन ऑईल कैश लेस एवं डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने में अग्रणी है। हमारे 27000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स में से 98 प्रतिशत आउटलेट क्रेडिट / डेबिट कार्ड से भुगतान लेते हैं। वास्तव में हमारे पेट्रोल स्टेशनों पर 27 प्रतिशत से ज्यादा लेन-देन डिजिटल माध्यमों से होते हैं। हमें विशवास है कि आज एचडीएफसी बैंक के साथ यह सहयोग देश में डिजिटल भुगतान एवं कैश लेस लेन-देन को बढ़ावा देगा एवं माननीय प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के उद्देश्य में योगदान देगा।’’


