- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
निसर्ग चक्रवाती तूफान को लेकर इंदौर में भारी बारिश की संभावना
सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए
निसर्ग चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई समेत पूरे पश्चिम भारत में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इंदौर में भी जोरदार बारिश हो सकती है, इसलिए सांसद शंकर लालवानी ने सभी विभागों के साथ बैठक ली और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कोरोना की आपदा के बीच निसर्ग चक्रवाती तूफान ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। इस विषय पर इंदौर में आवश्यक तैयारियों को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने आवश्यक बैठक ली, जिसमें इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर श्रीमती अर्यमा सान्याल समेत ज़िला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, एमपीईबी, खाद्य विभाग, राज्य आपदा नियंत्रण, एयरपोर्ट, मौसम विभाग, होम गार्ड आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरोना के बीच सांसद शंकर लालवानी लगातार सक्रिय रहे हैं और अब लॉकडाउन में छूट के बाद प्रशासन आगे की तैयारियों में लगा है लेकिन चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण कई मुसीबतें खड़ी हो सकती है।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ‘निसर्ग चक्रवाती तूफान के विषय में ज़रुरी बैठक ली है और अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। एमपीईबी को खतरे का आंकलन कर विद्युत व्यवस्था के संचालन के लिए कहा है। साथ ही नगर निगम से कमज़ोर वृक्षों का ध्यान रखने,
तेज़ बारिश की स्थिति में शहर में जलजमाव ना हो इसका ध्यान रखने के लिए कहा है। फायर ब्रिगेड को भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट पर भी सावधानी बरतने के लिए कहा है।’
सांसद ने आम जनता से भी आवश्यक सावधानी रखने के लिए कहा है। सांसद का कहना है कि यदि बारिश और हवाएं बहुत तेज़ हो तो बिन ज़रुरी घरों से ना निकलें। साथ ही घर की छत पर कोई सामान रखा हो तो उसे भी नीचे उतार लें या बांधकर रखें।


