- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऐ आईने बता, क्या है सच और क्या झूठ? डिज्ऩी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहे शोटाइम में जानिए
~8 मार्च को रिलीज होने जा रहा ‘शोटाइम’ आपको बॉलीवुड की दुनिया में लेकर जाएगा सिर्फ डिज्ऩी+ हॉटस्टार पर। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है ~
मुंबई, फरवरी, 2024: नेपोटिज्म़ के मुखौटे के पीछे, आखिर में हर आउटसाइडर, इनसाइडर बनना चाहता है। डिज्ऩी+ हॉटस्टार और धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट ने बहुप्रतीक्षित सीरीज, ‘शोटाइम’ का ट्रेलर जारी किया है। पैसा, बिजनेस, चकाचौंध, रिश्ते, लाइफस्टाइल और बॉलीवुड सीक्रेट्स के अंदर की खबर, शोटाइम 8 मार्च को इसे एक्सक्लूसिव रूप से डिज्ऩी+ हॉटस्टार पर रिलीज कर रहा है। इमरान हाशमी, महिमा मकवाना के साथ मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार, शोटाइम में अहम भूमिकाओं में हैं।
सुमित रॉय द्वारा तैयार किया गया, शोरनर तथा निर्देशन, मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित इस शो की पटकथा सुमित रॉय, मिथुन गंगोपाध्याय और लारा चांदनी ने लिखी है। वहीं इसके डायलॉग लिखे हैं जेहान हांडा और करण श्रीकांत शर्मा ने।
गौरव बनर्जी, हेड- कंटेंट, डिज्ऩी+हॉटस्टार एवं एचएसएम एंटरटेनमेन्ट नेटवर्क, डिज्ऩी स्टार का कहना है, “इस शो के लिए धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट और करण जौहर के साथ एक बार फिर जुड़कर अच्छा लग रहा है। यह एक ऐसा शो है, जिसमें बॉलीवुड का वो सारा मसाला है जो आमतौर पर होता है। इसके अलावा, एक से बढ़कर एक सितारे मिलकर बड़ी ही खूबसूरती से उसमें रंग भरने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे हम बहुत ही आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि यह बॉलीवुड के फैन्स का मनोरंजन करने वाला है। परदे के पीछे बिना कुछ छुपाए, बॉलीवुड फैन्स के लिए यह ड्रामा बेहद धमाकेदार और मनोरंजक होने वाला है।’’
करण जौहर, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट का कहना है, “शोटाइम एक ऐसा शो है, जिसमें इस इंडस्ट्री के कई अलग-अलग रंगों को दिखाया गया है। इसमें शोबिज़ की चकाचौंध, चमक-दमक, ड्रामे के अलावा उन अनकही भावनात्मक चुनौतियों को दिखाया गया है, जिसका सामना सेट के पीछे लोगों को करना पड़ता है। यह शो लोगों को इंडस्ट्री की जिंदगी के करीब लेकर आना चाहता है। साथ ही इसमें यह बताने की कोशिश की जाएगी कि किसी शो या फिल्म बनाने में क्या-क्या करना पड़ता है। इसमें थोड़ा-थोड़ा सबकुछ है और इस तरह की कहानी कहने के लिए डिज्ऩी+हॉटस्टार से बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती थी।’’
अपूर्व मेहता, सीईओ धर्मा प्रोडक्शन एवं धर्मेटिक का कहना है, “धर्मेटिक में हम हमेशा ऐसी कहानी कहना चाहते हैं जोकि दर्शकों को रोमांचित करे और उनमें जिज्ञासा बढ़ाए, उन्हें सोचने पर मजबूर कर सके। डिज्ऩी+हॉटस्टार के साथ शोटाइम हमारी पहली फिक्शनल सीरीज है और इससे बेहतर कहानी हो ही नहीं सकती थी। इसमें बॉलीवुड की गहराइयों में डुबकी लगाई गई है, स्टूडियोज की खींचतान, पावर की लड़ाई और परदे के पीछे की साजिशें, फिल्मों के निर्माण के साथ-साथ काफी सारी चीजें, दिखाई गई हैं। हमें उम्मीद है कि इस शो को करने में हमें जितना मजा आया, दर्शकों को भी इसे देखने में उतना ही मजा आएगा।’’
शोरनर और निर्देशक, मिहिर देसाई ने कहा, “भूल जाएं उन मखमली रस्सियों और रेड कारपेट को, क्योंकि शोटाइम में बॉलीवुड पर चढ़े उस परदे को हटाने की कोशिश की गई, जिसे अमूमन लोग देख नहीं पाते। इस ड्रामे में इंडस्ट्री का इंजन चलाने वाली चकाचौंध और गॉसिप है। यह मंच के पीछे की दुनिया है जहां सपनों के पीछे भागा जाता है, डील्स कट होते हैं और अहं का टकराव होता है- ये सबकुछ ह्यूमर के तड़के के साथ परोसा गया है। और इमरान हाशमी के साथ काम करने का अनुभव कमाल का रहा! आइए इसका सामना करें, …… हम इसे इमरान-एसेंस बुलाते हैं। उनके साथ बेहतरीन कलाकारों की पूरी पलटन है, धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट जैसा जबर्दस्त प्रोडक्शन हाउस है और सुमित रॉय की कमाल की इनसाइडर जानकारी है। डिज्ऩी+हॉटस्टार के साथ यह मेरी दूसरी साझेदारी है और मुझे उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर यह सब्सक्राइबर्स को मजेदार और मनोरंजक लगेगी।’’
क्रिएटर सुमित रॉय का कहना है, “इस इंडस्ट्री में इतने साल बिताने की वजह से, हम शोटाइम जैसी कहानी लेकर आना चाहते थे जिसमें यह बताया जाए कि बॉलीवुड में परदे के पीछे आखिर होता क्या है- दरअसल यह आपकी मसाला फिल्मों के पीछे का मसाला देता है। यह शो मनोरंजन की दुनिया की अंदरूनी चकाचौंध, चमक-दमक, अहंकार की लड़ाई और पावर का संघर्ष दिखाता है। हर किरदार जाना हुआ सा लगेगा और उनके कुछ हाव-भाव ऐसे होंगे, जो असली सितारों और फिल्मकारों पर आधारित होंगे। ज्यादातर कहानी की लाइनें इंडस्ट्री की वास्तविक कहानियों से ली गई हैं- दर्शकों को पहचान कौन वाला यह खेल पसंद आने वाला है। वे जानने की कोशिश करेंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। इस सीरीज में कोई भी तकियाकलाम नहीं है, इंडस्ट्री के कई सारे राज खोले गए हैं। इतना ही नहीं इस दुनिया के गहरे अंधेरे में छुपे राज पर से भी परदा उठाने की कोशिश की गई है। आपको यह देखने को मिलेगा कि बॉलीवुड में हर चमकती चीज सोना नहीं होती। हमें उम्मीद है दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा।’’
इमरान हाशमी कहते हैं, “पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम करते हुए, मैंने कभी भी शोटाइम जैसी स्क्रिप्ट नहीं देखी। अपने खेल का माहिर खिलाड़ी, रघु खन्ना का किरदार निभाना, मुश्किल होते हुए भी क्रिएटिव रूप से काफी सिखाने वाला था। शोटाइम एक ऐसी कहानी है, जिसने मुझे कई स्तरों पर जोड़ा है। मैंने इंडस्ट्री में अपनी तरह का संघर्ष किया है लेकिन इस जगत में इनसाइडर-आउटसाइडर वाली चर्चित बहस को मैं समझता हूं। साथ ही यह इंडस्ट्री उन सभी लोगों के लिए है जो जुनूनी और मेहनती हैं। शोटाइम, बॉलीवुड की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा, लेकिन यह किसने सोचा होगा कि मैं इस विरासत के एक खुशकिस्मत वारिस के रूप इस सीरीज का हिस्सा बनूंगा। सबसे दिलचस्प बात है कि करण जौहर खुद नेपोटिज्म़ पर शो बना रहे हैं और वो भी आउटसाइडर्स के साथ। मुझे डिज्ऩी+हॉटस्टार, धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट, डायरेक्टर मिहिर और अर्चित के साथ जुड़कर बहुत अच्छा लगा और मुझे उम्मीद है दर्शकों को शोटाइम की दुनिया पसंद आएगी।’’


