- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हिमेश ने विवाह की दूसरी सालगिरह पर पत्नी सोनिया के लिए रोमांटिक सांग कंपोज़ किया
हिमेश ने आशना ’नामक एक क्लासिक रोमांटिक सांग को कंपोज़ किया है, और आज उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर उनकी पत्नी को समर्पित किया है। हिमेश ने कहा कि उन्होंने इस धुन को अपनी सर्वश्रेष्ठ धुनों में शामिल किया है और अब इन धुनों की संख्या 750 सांग्स तक पहुंच गई है, लगभग 450 गाने पूरी तरह से लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।
उनके पास प्रोडक्शन में अन्य सांग्स भी हैं, और जिस प्रोजेक्ट के तहत ये सांग्स जारी किए जाएंगे, वह काफी विशाल होगा, यह म्यूजिक लवर्स के लिए बड़े पैमाने पर म्यूजिक कलेक्शन वीडियो और शानदार गाने होंगे।
हिमेश लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इस प्रोजेक्ट की लॉन्च डेट्स और डिटेल्स की घोषणा करेंगे। उनकी लेटेस्ट रिलीज़ पहले ही उनकी पत्नी सोनिया की पसंदीदा बन गई है।
वह अपने इस अद्भुत समर्पण पर कहती हैं, ‘मेरे पास हिमेश के इस खूबसूरत उपहार का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं है, मुझे यह सांग बहुत पसंद है और मुझे यकीन है कि यह सांग हर लवर को सम्मान देगा। ‘
हिमेश ने अपने सांग पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा ’ मुझे खुशी है कि सोनिया को यह सांग पसंद आया क्योंकि इसे सुपर स्पेशल होना था। उनके पास म्यूजिक को समझने के लिए शानदार समझ है और चूँकि वह पहले से ही मेरे दूसरे नए गानों की बहुत शौकीन है, जो जल्द ही सामने आएंगे, इस तरह के एक विशेष दिन पर बना यह सांग और भी बेहतर होना था। ‘
अगर हिमेश के प्रोजेक्ट के बारे में बात की जाए तो, हिमेश एक्सपोज़ के सीक्वल एक्सपोज़ रिटर्न्स और राजेश सेठी द्वारा निर्देशित ‘नमस्ते रोम’ में नज़र आएंगे, जिसके म्यूजिक के लिए वे जावेद अख्तर के साथ सहयोग करेंगे। नमस्ते लंदन में भी दोनों एक साथ म्यूजिक पर काम कर चुके है।
खबर यह है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद हिमेश अब ब्रिटेन के बजाय भारत में नमस्ते रोम की शूटिंग करेंगे। अब इस फिल्म का शीर्षक बदल सकता है ‘मैं जहां रहूं’ जो इस स्क्रिप्ट पर काम करने का मूल था।
यह फिल्म एक दिलचस्प प्रेम कहानी पर आधारित है, और हिमेश ने खुलासा किया कि जावेद अख्तर के साथ इस फिल्म के लिए म्यूजिक तैयार करना उनके जीवन का सबसे अच्छा काम होगा।
हिमेश लॉक डाउन के बाद जिन अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे होंगे उनमे राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म के संगीत के साथ-साथ रत्न सिन्हा की फिल्म अनुभव सिन्हा के लिए शामिल है। इन सब के अलावा वह एक नए म्यूजिक रियलिटी शो में एक जज भी होंगे जो लॉकडाउन समाप्त होने के बाद शुरू होगा।


