- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियन आइडल 2020 में दानिश की परफॉर्मेंस देखकर अपने आंसू ना रोक सके हिमेश रेशमिया
मुम्बई : संगीत किसी भी इंसान का दिल छू लेता है और कभी-कभी यह एहसास लोगों को बहुत-से जज़्बात जाहिर करने पर मजबूर कर देता है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियन आइडल ने भी अपने सफर के दौरान दर्शकों, जजों और इस शो में आने वाले खास मेहमानों को खुशियों और गम समेत बहुत-सी भावनाओं का एहसास कराया है।
इस वीकेंड इंडियन आइडल का माहौल और मनोरंजक हो जाएगा, जहां पूरा नारायण परिवार मंच पर नजर आएगा। इस दौरान उदित नारायण अपनी खूबसूरत पत्नी और अपनी बहू श्वेता के साथ फैमिली स्पेशल एपिसोड में पधारेंगे।
इस मौके पर दानिश ने ‘अपने तो अपने होते हैं’ गाने पर एक खास परफॉर्मेंस देकर सभी के दिलों को छू लिया। दानिश ने इस कदर डूबकर यह गाना गाया कि उन्हें सुनकर सभी जज हैरान रह गए। इंडियन आइडल के रॉकस्टार हिमेश रेशमिया तो इतने भावुक हो गए कि वो अपने आंसू ना रोक पाए।
दानिश की परफॉर्मेंस के दौरान हिमेश के भावुक होने की वजह थी उनका भाई, क्योंकि इस पूरी परफॉर्मेंस के दौरान वो बड़ी शिद्दत से अपने भाई की कमी महसूस कर रहे थे। इस दौरान नेहा और विशाल दोनों ही हिमेश को ढांढस बंधा रहे थे जबकि हिमेश उन्हें बता रहे थे कि उनके लिए उनके भाई की क्या अहमियत है।
हिमेश रेशमिया ने कहा, “आज आपकी परफॉर्मेंस ने मुझे इतना इमोशनल कर दिया कि मैं अपने आंसू नहीं रोक सका। आपने जिस तरह से गाया, उसे सुनकर कोई भी रो पड़ेगा क्योंकि आपने ऐसे गाया जैसे आप इसे महसूस कर रहे हों। यही एक क्वालिटी है, जो एक अच्छे सिंगर और एक शानदार सिंगर के बीच फर्क बताती है। आप अपने ऑडिशन से अब तक बहुत आगे निकल आए हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपनी जिंदगी में नई ऊंचाइयों पर पहुंचें।“


