- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हितेन तेजवानी ने गुप्ता ब्रदर्स शो के वेडिंग ट्रैक के लिए पहना अपनी शादी का जोड़ा !
गुप्ता ब्रदर्स – चार कुवारे फ्रॉम गंगा किनारे शो एक एंटरटेनमेंट पैकेज से कम नहीं है, जहाँ लोगों को कंजूस और किफायती के बीच का अंतर समझ में आया। अब वे शादी क्यों नहीं करते हैं, इसके पीछे की क्या कहानी है वह इस शो का पेचीदा हिस्सा है, जिसे देखने की दर्शकों को जरूरत है।
इस शो के माध्यम से दर्शक हँसी के साथ जुड़ी एक भावनात्म कहानी से जुड़ सकते हैं जो चार भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। जबकि अबतक हमने देखा कि शिव और उनके बाकी भाई किस प्रकार शादी के खिलाफ हैं, शो का आगामी ट्रैक कई अप्रत्याशित मोड़ की एक श्रृंखला पेश करने वाला है।
एक तरफ जहाँ यह शो दर्शकों को हँसी की सवारी करवा रहा है, वहीं अब इस शो कहानी नया मोड़ लेते हुए ड्रामा में तब्दील हो रही है।
क्या है यह दिलचस्प नहीं है !
शो की कहानी चार गुप्ता बंधुओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो बहुत स्पष्ट थे कि उन्हें अपने जीवन में महिलाओं की ज़रूरत नहीं है। वे आत्मनिर्भर हैं और घर के काम से लेकर बाहरी काम पर वर्चस्व बनाने में सक्षम हैं। अब जब मृदुला ने घर पर अपना दावा ठोका तो वह इन चार भाइयों को अपनी उंगली पर नचाने लगी। बाद में, उन्होंने गुप्ता ब्रदर्स की दुकान में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई।
वैसे आप सोच रहे होंगे कि यह मृदुला कौन है और इन चार कुंवारे भाइयों के जीवन में प्रवेश करने का उनका छुपा हुआ एजेंडा क्या है। शो के आगामी ट्रैक में दर्शकों को ड्रेमेटिक सीक्वेंस देखने को मिलेगा, जहां हितेन तेजवानी द्वारा निभाया गया किरदार शिव अपनी ही बनाई शर्तों को तोड़ते हुए नज़र आएँगे और वह मृदुला से शादी करते हुए दिखाई देंगे। अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे इन भाइयों के बीच का समीकरण बदलता है !
टैंलेंट के पावरहाउस, हितेन तेजवानी अपने आगामी शादी के सीक्वेंस की तैयारी में जुट गए हैं और सूत्रों ने हमें बताया कि उन्होंने अपने इस आगामी सीक्वेंस के लिए अपनी शादी की पोशाक पहनी है।
जब उनसे खुद इस बारे में बात की गई तो वह झिझकते हुए कहते हैं, “मैं इस तरह के सीक्वेंस की तैयारी में जुटा था और गौरी ने मुझे इंसिस्ट किया कि मुझे वेडिंग आउटफिट पहनना चाहिए। शिव को मृदुला के साथ शादी के अवतार में देखना बहुत इंरेस्टिंग होगा। जिस भाई ने कहा शादी है बर्बादी वह आखिर क्यों कर रहा है शादी ?
दर्शकों के लिए एक नाटकीय मोड़ देखना रोचक होगा और हम उनकी प्रतिक्रियाओं को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आखिरकार, स्टार भारत के सबसे बड़े और सबसे योग्य बैचलर की शादी जो हो रही है (हंसते हुए)। हमें उम्मीद है कि यह सीक्वेंस शो के साथ न्याय करेगा क्योंकि यह इन भाइयों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है।”


