- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन के कारण हितेन तेजवानी के नए अपकमिंग शो का शीर्षक ‘हम’ से बदलकर से बदलकर हुआ ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’ !
स्टार भारत अपने दर्शकों को अपने कई शोज़ की श्रेणी में लाइफ कंटेंट का एक हिस्सा भी परोसने के लिए तैयार है। इन कई शोज़ में से एक महेश पांडेय का शो भी है जो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसकी स्टार कास्ट में हितेन तेजवानी, आकाश मुखर्जी, सत्या तिवारी और सोनल वेंगुरलेकर जैसे कई अन्य स्टार भी शामिल हैं।
शो के कॉन्सेप्ट और स्टार कास्ट पर अबतक बहुत कुछ लिखा गया है। लॉकडाउन से पहले इस शो का नाम ‘हम-एक मकान एक दूकान’ था। यह कहानी चार भाइयों की कहानी है, जिनके साथ उनकी सबसे बड़ी भाभी भी रहती हैं और यह बिलकुल एक हैपी फैमिली है।
पर सभी भाइयों कि शादी के बाद परिवार का माहौल किस प्रकार बदलता है और कैसा उतार चढ़ाव और फैमिली ड्रामा इस कहानी में दर्शकों को देखने को मिलता। अब अचानक मेकर्स और चैनल ने टेबल चेंज करते हुए शो की पूरी स्टोरी लाइन को बदल दिया है।
जी हां, आपने बिलकुल सही सुना महेश पांडेय के शो का नाम पोस्ट लॉकडाउन ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’ बदलकर रख दिया गया है और अब यह कहानी 4 भाइयों के जीवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो आत्मनिर्भर और खुदपर भरोसा रखने वाले हैं और उन्हें अपने जीवन में किसी भी महिला की जरूरत नहीं है।
यह शो लाइफ कंटेंट का एक हिस्से को हंसी की खुराक और ड्रामे के साथ पेश किया जाएगा। वैसे, हम इस पोस्ट लॉकडाउन इस शो के फ्रेश कॉन्सेप्ट को देखने के लिए उत्सुक हैं।
अभिनेता हितेन तेजवानी ने शो के कॉन्सेप्ट पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “लॉकडाउन से पहले इस शो का शीर्षक ‘हम – एक मकान एक दूकान’ था और यह शो चार भाइयों और उनके साथ रह रही उनकी भाभी के इर्द गिर्द घूमता था। यह एक बड़ा परिवार है और इस परिवार में आने वाली उतार-चढ़ाव पर यह कहानी निर्भर थी जहाँ दर्शकों को फैमिली ड्रामा देखने को मिलता। अब अचानक मेकर्स और चैनल ने टेबल चेंज करते हुए शो की पूरी स्टोरी लाइन को बदल दिया है।
लॉकडाउन के बाद शो का नाम ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’ रखा गया है। अब यह कहानी 4 भाइयों के जीवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो आत्मनिर्भर और खुदपर भरोसा रखने वाले हैं और उन्हें अपने जीवन में किसी भी महिला की जरूरत नहीं है। यह शो लाइफ कंटेंट के एक हिस्से को हंसी की खुराक और ड्रामा के साथ पेश किया जाएगा। वैसे, हम पोस्ट लॉकडाउन इस शो के फ्रेश कॉन्सेप्ट को देखने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह समय की आवश्यकता को देखते हुए एक क्रिएटिव निर्णय था। फिलहाल, दर्शकों को इस दौरान सकारात्मकता और हँसी की का डोज चाहिए। शो के पिछले भाग के कुछ एपिसोड्स की शूटिंग होने के बावजूद शो की स्टोरी लाइन और कॉन्सेप्ट में बदलाव करना और इस तरह का कठिन कदम उठाना ही दर्शकों की तरफ इसका समर्पण दिखाता है कि दर्शकों को इस समय क्या चाहिए। “
हम ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’ की के फ्रेश कॉन्सेप्ट और चार बैचलर्स की कहानी को देखने बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं!


