- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होंडा अमेज़ ने भारत में शानदार 10 सालों का जश्न मनाया
5.3 लाख से अधिक परिवारों को इस कार का मालिकाना हक रखने का गौरव हासिल है
फिलहाल यह भारत में होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में योगदान दे रहा है
नई दिल्ली, अप्रैल, 2023 : भारत में प्रीमियम कारों के प्रमुख निर्माता होंडा कार्स इंडिया (एचसीआईएल) द्वारा अपनी लोकप्रिय फैमिली सेडान, होंडा अमेज़ की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह कार भारत में पहली बार अप्रैल 2013 में पेश की गई थी। इसके बाद से ही यह होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया और इस कार ने अपने सेग्मेंट और इंडस्ट्री में मार्केट में मजबूत स्थिति बना ली है। पिछले 10 सालों में अमेज़ 5.3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के जीवन में खुशियां और गौरव लेकर आई है, इस समय देश में बेची जाने वाली हर दो होंडा कारों में से एक कार अमेज़ है, भारत में एचसीआईएल की बिक्री का 53 फीसदी योगदान होंडा अमेज़ करती है। अपने ग्राहकों को सबसे उन्नत प्रोडक्ट एवं सेवाएं मुहैया कराकर उनके प्रति होंडा की अटूट प्रतिबद्धता के अनुरूप, भारत में बेची जाने वाली सभी होंडा अमेज़ 2013 में अपने पहले लॉन्च के बाद से ई20 मैटेरियल कॉम्पैटिबल हैं।
होंडा अमेज़ एक समकालीन सेडान है, जो परफॉर्मेंस और ईंधन की बचत में परफेक्ट संतुलन बनाती है। इस कार में होंडा का एडवांस्ड पावर ट्रेन, बेहतरीन डिजाइन, शानदार और सौम्य तरीके से संवारे गए हवादार इंटीरियर, बेहतरीन ड्राइविंग परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा तकनीकें मौजूद हैं। पिछले 10 सालों में इस मॉडल में कई अपडेट्स किए गए हैं, जिसमें दो जेनरेशन की कारों की लॉन्चिंग और कई अपडेट्स शामिल हैं। निजी उपयोग के लिए कार खरीदने वाले उपभोक्ताओं के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है, जो पहली बार कार खरीदने वालों और छोटे वाहनों को छोड़कर बड़ी और बेहतर कार खरीदने की इच्छा रखने वाले उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।
होंडा कार्स लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री ताकुया सुमुरा ने होंडा अमेज़ के भारत में 10 साल के सफर की सफल उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, “आज का दिन भारत में होंडा अमेज़ का उल्लेखनीय दिन है। आज कंपनी ने भारत में अपने सफर में एक और उपलब्धि हासिल की है। आज के दिन होंडा अमेज़ ने 5.3 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के साथ भारत में अपने सफर के 10 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह हमारे संकलन का रणनीतिक रूप से प्रीमियम एंट्री मॉडल है, जो हमारे उपभोक्ताओं को अपने बोल्ड स्टाइल, शानदार परफॉर्मेंस, स्थायित्व, निर्माण की क्वालिटी, सुरक्षा और सुविधाजनक अहसास से एक लेवल ऊपर का अनुभव प्रदान करती है। हमें बेहद खुशी है कि अमेज़ भारत में हमारे कारोबार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और कंपनी द्वारा निर्मित कारों में से सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनकर उभरी है। पहली बार कार खरीदने वाले 40 फीसदी लोगों ने होंडा अमेज़ को पसंद किया। इससे एडवांस्ड सीवीटी ऑटोमैटिक वैरिएंट्स की ओर उपभोक्ताओं के बढ़ते आकर्षण की झलक मिलती है। यह कार के मौजूदा मॉडलों की बिक्री में करीब 35 फीसदी का योगदान देती है।“
फर्स्ट जेनरेशन की होंडा अमेज़ कारों को अप्रैल 2013 में लॉन्च किया गया, मार्च 2018 तक इस मॉडल की 2.6 लाख कारों की बिक्री हुई। सेकेंड जनेरेशन की होंडा अमेज़ कारों को मई 2018 में लॉन्च किया गया था। मई 2018 से अब तक 2.7 लाख कारों की बिक्री हुई है। इसने इसे देश की सबसे लोकप्रिय कारों के ब्रैंड्स में से एक बना दिया है।
होंडा अमेज़ का निर्माण विशेष रूप से भारत के राजस्थान में होंडा के तापुकारा प्लांट में किया जाता है, जो घरेलू और निर्यात कारोबार दोनों की जरूरतों को पूरा करता है। मेड इन इंडिया होंडा अमेज़ कारों को दक्षिण अफ्रीका और सार्क देशों में निर्यात किया जाता है। भारत के 236 शहरों में 325 शोरूम के मजबूत नेटवर्क के साथ अमेज़ ने काफी लोकप्रियता हासिल की है और इन कारों की मौजूदगी भारत के टियर 2 और टियर 3 बाजारों में बढ़ी है। इन क्षेत्रों में होंडा अमेज़ मॉडल के कारों की 60 फीसदी बिक्री होती है।
अमेज़ 1.2 लीटर के i-VTEC पेट्रोल इंजन से चलती है। यह 90 पीएस@6000 आरपीएम की पावर और 110 एनएम@4800आरपीएम का टोर्क प्रदान करती है। इसे 5 स्पीड के मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी (कॉन्टिन्यूसयली वैरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा गया है, जिससे क्रमशः 18.6 किमी प्रति लीटर और 18.3 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता मिलती है।
होंडा अमेज़ में मन को सुकून पहुंचाने वाली सर्विस दी जाती है, जो अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन है। उपभोक्ताओं की सुविधा और उन्हें होंडा अमेज़ की कारों की ओर आकर्षित करने के लिए 3 साल की अनलिमिटेड वारंटी और रखरखाव की कम लागत सबसे मजबूत कारक हैं। भारत में बेची जाने वाली सभी होंडा अमेज़ ई20 मैटेरियल कॉम्पैटिबल हैं और ग्राहक अपने मौजूदा होंडा अमेज़ में ई20 फ्यूल के नए ग्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार में किसी भी पार्ट को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मेड इन इंडिया होंडा अमेज़ को ग्लोबल एनसीएपी से मजबूत 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अफ्रीका कैंपेन के लिए सुरक्षित कारों के तहत अफ्रीका के लिए बनाए गए स्पेशल वैरिएंट की 2019 में क्रैश टेस्टिंग के समय होंडा अमेज़ की कारों को यह रेटिंग मिली थी।


