- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बेंगलुरु में अपना पहला ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर किया उद्घाटित
ACTIVA e: के लिए नया BaaS Lite प्लान सिर्फ ₹678/माह में उपलब्ध
बेंगलुरु, 25 जून 2025: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज भारत में अपना पहला ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री स्क्वायर मॉल में उद्घाटित किया। यह अनोखा स्टोर ग्राहकों को होंडा की मोबिलिटी, तकनीक और नवाचार की दुनिया का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसी मौके पर HMSI ने ACTIVA e: के लिए नया BaaS Lite प्लान भी पेश किया, जिसमें ग्राहक सिर्फ ₹678 प्रति माह देकर ईवी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
भविष्य की झलक: होंडा का ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर
यह नया स्टोर होंडा की तकनीकी प्रगति और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में कदमों की झलक देता है। स्टोर का मुख्य आकर्षण एक बड़ा एलईडी डिस्प्ले है, जो इंटरैक्टिव कंटेंट, ब्रांड स्टोरीटेलिंग और प्रोडक्ट हाइलाइट्स के माध्यम से आगंतुकों को आकर्षित करता है। इसके साथ ही एक इतिहास दीवार भी मौजूद है, जो होंडा की वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाती है।
प्रोडक्ट डिस्प्ले ज़ोन में ACTIVA e: और QC1 जैसे होंडा के नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शित हैं। आगंतुक इन मॉडलों को नज़दीक से देख सकते हैं, उनकी विशेषताएं समझ सकते हैं और इनके तकनीकी पक्ष को जान सकते हैं। किड्स इंटरैक्शन ज़ोन बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षक अनुभव प्रदान करता है, जो होंडा के समावेशी ब्रांड दृष्टिकोण को दर्शाता है।
सेफ टेक ज़ोन में ACTIVA e: और QC1 के प्रमुख तकनीकी घटकों जैसे PMS मोटर, हब मोटर, चार्जर, बैटरी और मोबाइल पावर पैक (MPP) का डेमो दिया गया है। यहां होंडा की बैटरी स्वैपिंग तकनीक भी प्रदर्शित है, जिसे Honda Power Pack Exchanger e: के माध्यम से दिखाया गया है। लाइव डेमो के जरिए इस तकनीक की सुविधा और प्रभावशीलता को दर्शाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय आकर्षण और नवाचार का संगम स्टोर में होंडा के पर्सनल एविएशन क्षेत्र को दर्शाता एक Honda Jet का स्केल मॉडल भी रखा गया है। इसके अलावा, होंडा की Electric Racing Go-Kart (eGX) भी प्रदर्शित है, जो Honda Mobile Power Pack e: स्वैपेबल बैटरियों से संचालित होती है और शानदार प्रदर्शन व कंट्रोल प्रदान करती है।
एक और विशेष आकर्षण है Honda Moto Compacto – एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसका वजन सिर्फ 19 किलोग्राम है। यह शहरी यात्रा के लिए आदर्श है, जिसकी टॉप स्पीड 24 किमी/घंटा और रेंज 20 किमी है। यह होंडा की तकनीकी नवाचार और रेट्रो स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करता है।

ACTIVA e: का नया BaaS Lite प्लान
HMSI की स्थायी मोबिलिटी की दिशा में यह एक मील का पत्थर है।
ACTIVA e: होंडा की swappable बैटरी तकनीक से लैस है, जिसे जापान स्थित Honda Motor Co. Ltd. द्वारा विकसित और भारत में Honda Power Pack Energy India Pvt. Ltd. द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें दो 1.5 kWh की बैटरियां होती हैं, जो 102 किमी की रेंज* प्रदान करती हैं।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, होंडा ने नया BaaS Lite प्लान शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को केवल ₹678 प्रति माह (20 kWh एनर्जी उपयोग के लिए) भुगतान करना होगा।
यह प्लान खासकर उन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है जिनकी दैनिक यात्रा कम होती है और जो कम लागत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाना चाहते हैं। ग्राहक आसानी से होंडा की बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों पर बैटरियां बदल सकते हैं – जिससे बिना किसी झंझट के उपयोग संभव होता है। यह नया Lite प्लान, होंडा के मौजूदा Basic और Advance प्लानों के अतिरिक्त उपलब्ध होगा।


