- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्सआर300 एल और एक्सआर300 रैली की कीमतों की घोषणा की दोनों मॉडलों की बुकिंग देशभर में शुरू
• होंडा एक्सआर300 एल की कीमत ₹1,83,000 (बेंगलुरु में एक्स-शोरूम)
• होंडा एक्सआर300 रैली की कीमत ₹2,08,000 (बेंगलुरु में एक्स-शोरूम)
• ये कीमतें 5 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हैं
गुरुग्राम, 7 अक्टूबर 2026: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई होंडा एक्सआर300 एल और होंडा एक्सआर300 रैली की कीमतों की घोषणा करते हुए इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। जुलाई 2026 में एचएमएसआई के विस्तारित 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में पेश की गईं ये दोनों मोटरसाइकिलें होंडा की ‘मेक-इन-इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। साथ ही, ये ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों तरह की परिस्थितियों में बहुमुखी प्रदर्शन चाहने वाले राइडर्स के लिए होंडा की एडवेंचर मोटरसाइकिल रेंज को भी मजबूती देती हैं।
होंडा एक्सआर300 एल की कीमत ₹1,83,000 (बेंगलुरु में एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह रोज़मर्रा की उपयोगिता और ट्रेल राइडिंग के लिए बेहतर क्षमता का संतुलन पेश करती है। वहीं, होंडा एक्सआर300 रैली की कीमत ₹2,08,000 (बेंगलुरु में एक्स-शोरूम) रखी गई है। होंडा की रैली रेसिंग विरासत से प्रेरित यह मोटरसाइकिल अलग-अलग तरह के इलाकों में लंबी दूरी की यात्राओं के लिए टूरिंग-केंद्रित आराम और बेहतर विंड प्रोटेक्शन प्रदान करती है।
दोनों मॉडल देशभर में केवल अधिकृत होंडा बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध होंगे। ₹5,000 की बुकिंग राशि के साथ बुकिंग अब शुरू हो गई है। ग्राहक एचएमएसआई की वेबसाइट और होंडा बिगविंग डीलर नेटवर्क के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
होंडा एक्सआर300 एल – रोज़मर्रा की राइडिंग और ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए तैयार
होंडा एक्सआर300 एल को उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो रोज़मर्रा की उपयोगिता के साथ ऑफ-रोड इलाकों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। इसका हल्का और फुर्तीला डिज़ाइन कीचड़, बजरी, रेत और पथरीले रास्तों जैसे अलग-अलग इलाकों में आत्मविश्वास के साथ राइडिंग में मदद करता है, जबकि शहर में रोज़ाना आने-जाने के लिए भी यह उतनी ही सुविधाजनक है। एक्सआर300 एल दो रंगों एक्सट्रीम रेड और शास्ता व्हाइट में उपलब्ध होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
• 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ ऑयल कूलर
• होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल
• प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन
• फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
• स्विचेबल डुअल-चैनल ABS
• असिस्ट स्लिपर क्लच
होंडा एक्सआर300 रैली – हर सफर पर फतह के लिए तैयार
होंडा की रैली विरासत से प्रेरित होंडा एक्सआर300 रैली को उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो लंबी दूरी की टूरिंग और अलग-अलग तरह के इलाकों में राइडिंग का अनुभव चाहते हैं। टूरिंग-केंद्रित आराम, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और रैली से प्रेरित स्टाइल के साथ यह मोटरसाइकिल ऑन-रोड और ऑफ-रोड, दोनों तरह की परिस्थितियों में लंबी यात्राओं के लिए तैयार की गई है। एक्सआर300 रैली दो रंगों एक्सट्रीम रेड और ट्रू ब्लैक में उपलब्ध होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
• 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ ऑयल कूलर
• होंडा रोडसिंक के साथ TFT मीटर
• होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल
• प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन
• फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
• स्विचेबल डुअल-चैनल ABS
• असिस्ट स्लिपर क्लच
एक्सआर300 एल और एक्सआर300 रैली की पेशकश के साथ एचएमएसआई के ‘मेक-इन-इंडिया’ प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार को और गति मिली है। होंडा की दुनिया भर में स्थापित एडवेंचर राइडिंग की विरासत को भारतीय ग्राहकों के और करीब लाते हुए, एचएमएसआई रोज़मर्रा की राइडिंग, वीकेंड ट्रेल्स, लंबी दूरी की टूरिंग और अलग-अलग तरह के इलाकों की खोज के लिए ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध करा रही है।
रंग और कीमतें
Model Available Colours Ex-showroom Price
Honda XR300 L Extreme Red, Shasta White ₹1,83,000
Honda XR300 Rally Extreme Red, True Black ₹2,08,000
सभी कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं और 5 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हैं।


