- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हॉटस्टार स्पेशल्स की नई पेशकश ‘द ऑफिस’
जहां काम करने या न करने की तो छूट है, लेकिन मजे लेना अनिवार्य है
मुंबई. अंतहीन बैठकें, डेडलाइन को पूरा करने की दौड़, लक्ष्यों को पूरा करने की मशक्कत, सामान्य से काम को करने के लिए नियमों का अड़ंगा लगाना- ये सारी चीजें मिलकर ऑफिस को काफी उबाऊ बना देती हैं! लेकिन अब समय आ गया है कि इस उदासीनता को उखाड़ फेंका जाए, क्योंकि हॉटस्टार स्पेशल ने अपने नवीनतम शो के लॉन्च के साथ कॉमेडी की दुनिया में कदम रख दिया है। ‘द ऑफिस’ में आपका स्वागत है।
यह वह जगह है, जहां काम पर कुछ कम ही ध्यान दिया जाता है और बॉस आपका सबसे अच्छा दोस्त बनने की कोशिश करता है। अंतर्राष्ट्रीय सीरीज ‘द ऑफिस’ का यह ऑफिशियल रूपांतरण 13 एपिसोड की एक व्यंग्यात्मक डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें ऑफिस में पाए जाने वाले सामान्य चरित्र, खुद को असामान्य स्थितियों से घिरा पाते हैं।
बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा एप्लॉज एंटरटेन्मेंट के लिए निर्मित इस शो का निर्देशन रोहन सिप्पी और देबी रॉय द्वारा किया गया है। इसे मौलिक तौर पर लिखा था रिकी जर्वेइस और स्टीफेन मर्चेंट ने।
मुख्य भूमिकाओं में हैं मुकुल चड्ढा, गौहर खान, रणवीर शौरी, गोपाल दत्त, सायंदीप सेनगुप्ता, समृद्धि दीवान, प्रियंका सेतिया, अभिनव शर्मा, गेविन मेथालका प्रीति कोचर, सुनील जेटली, चेन हो लिआओ, नेहपाल गौतम और मयूर बंशीवाल इत्यादि। हॉटस्टार स्पेशल्स द्वारा प्रस्तुत ‘द ऑफिस’ हॉटस्टार वीआईपी पर 28 जून से हंसाते- हंसाते दम निकालने को तैयार है।
फरीदाबाद की पृष्ठभूमि में यह शो विलकिंस चावला कंपनी के कर्मचारियों की नौ से पांच वाली जिंदगी को दिखाता है, जिसमें उनकी उबाऊ दिनचर्या निश्चित तौर पर हास्य परिस्थितियों को पैदा करती है। फंजाबी शाखा प्रबंधक जगदीप चढ्ढा से लेकर सीधे-सादे लेकिन चापलूस टीपी मिश्रा और अमित शर्मा, पम्मी गोयल और परमीत चौधरी का प्रेम त्रिकोण, कॉमेडी से भरपूर इस शो में ऐसे चरित्र देखने को मिलेंगे, जो हर अमूमन हर ऑफिस में पाए जाते हैं।
निर्देशक रोहन सिप्पी ने कहा, ”द ऑफिस निस्संदेह दिल के तारों को झनझना देता है। गुस्सा दिलाने वाले और हमेशा भ्रमित रहने वाले देसी बॉस से उपजने वाली दिक्कतों से भारत में हम बड़ी आसानी से खुद को जोड़ सकते हैं! अनूठे कर्मचारीगण ऑफिस के पूरे माहौल को मजेदार बना देते हैं, लेकिन साथ ही ये वास्तविक भी लगते हैं। अपनी रोजमर्रा की ऑफिस की रोमांचक जिंदगी में वे अपने बॉस को झेलते भी हैं! एप्लॉज इंटरटेन्मेंट, बीबीसी स्टूडियो इंडिया और उससे भी महत्वपूर्ण एक शानदार युवा टीम के साथ हमें
यह अवसर मिला कि हम एक अद्भुत शो का भारतीय संस्करण तैयार कर सकें, जो कि हॉटस्टार पर उसके पहले कॉमेडी स्पेशल के तौर पर स्ट्रीम होगा। ”
निर्देशिका देबी रॉय कहती हैं, ”हम जानते हैं कि कई लोगों के लिए अपने कार्यस्थल की ओर जाना उबाऊ, लंबा और यहां तक कि तनावपूर्ण भी हो सकता है। द ऑफिस के जरिये हमारा प्रयास रोजमर्रा की इस उदासीनता को हल्के-फुल्के ढंग से पेश करने का है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना कि हमें इसे बनाने में आया है। ”
जगदीप चढ्ढा का किरदार निभा रहे अभिनेता मुकुल चढ्ढा कहते हैं, ”बगैर किसी मनोरंजन के सिर्फ काम करते रहने की प्रवृत्ति ने जैक को एक उदासीन लड़का बना दिया। और यही वजह है कि जगदीप चढ्ढा खुद को विलकिंस चावला का सीएफओ यानी चीफ फन ऑफिसर कहता है। ऑफिस में काम पर कम ही ध्यान दिया जाता है।
जगदीप के किरदार में ढलना एक लंबी प्रक्रिया थी, जिसका बतौर अभिनेता मैंने पूरी तरह मजा लिया। वह इतना दिलचस्प किरदार है और उसकी विचित्रताओं जैसे उसका चलना, बोलना और उसकी तरह पेश आने को मैंने पूरे मजे के साथ पर्दे पर उतारा है। ‘द ऑफिस’ भारतीय डिजिटल क्षेत्र में हास्य का जो स्थान रिक्त है, उसे भरने के लिए बिल्कुल तैयार है और मैं काफी रोमांचित हूं कि एप्लाज और हॉटस्टार हमारे दर्शकों के लिए यह शो ला रहे हैं। ”
अभिनेत्री गौहर खान कहती हैं, ”किसी भी कार्यस्थल पर हम अमूमन ऐसे व्यक्तियों या हालातों का सामना करते हैं, जो हर जगह पाए जाते हैं, जैसे, प्रतिस्पर्धा, ऑफिस रोमांस या लोगों के बीच के मुद्दे। इस शो में इन सबको हास्य-विनोद के साथ बांधा गया है और शो को उन लोगों के काफी करीब पहुंचा दिया है, जो इन सबका सामना असल जिंदगी में काफी समय से करते आ रहे हैं।
यह काफी प्रभावित करने वाली बात है कि एप्लॉस इंटरटेन्मेंट ने ख्यातिप्राप्त कॉमेडी शो का देशी संस्करण कैसे बनाने की सोची। मुझे खुशी है कि मैं इस दिलचस्प प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं और हॉटस्टार इस खास सीरीज को प्रस्तुत करने के लिए आदर्श मंच है।”


