- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इस अक्षय तृतीया PhonePe के माध्यम से कैसे खरीदें सोना
PhonePe भारत में एक अग्रणी डिजिटल पेमेंट मंच है। PhonePe का उपयोग करके, यूजर पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, DTH, डेटा कार्ड, उपयोगिता पेमेंट कर सकते हैं और सोना खरीद सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कि PhonePe पर सोना खरीदने में बस कुछ सेकंड ही लगते हैं? ग्राहक PhonePe ऍप पर अपने घर बैठे प्रमाणित 24 कैरेट (K) गोल्ड लाइव, प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी कीमतों पर खरीद सकते हैं।
ऍप पर आसानी से सोना खरीदने के लिए, PhonePe ने अपने ग्राहकों के लिए गोल्ड मार्केटप्लेस बनाने के लिए SafeGold और MMTC-PAMP India की मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनरियों के साथ साझेदारी की है।
त्योहारों के इस मौसम में, PhonePe के गोल्ड पार्टनर्स ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लॉन्च किए हैं, जहां वे सोने की खरीदारी पर 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। ऍप पर ग्राहकों द्वारा खरीदा गया सोना एक मुफ्त बैंक-ग्रेड बीमित लॉकर सुविधा में जमा किया जाएगा।
इन आसान तरीकों से PhonePe पर सोना खरीदें।
शुरू करें: यदि आपने पहले से PhonePe ऍप डाउनलोड नहीं किया है तो डाउनलोड करें और नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें।
नीचे दिए गए छह चरणों का पालन करें और घर बैठे सुरक्षित रूप से सोना खरीदें:
चरण 1: PhonePe ऍप खोलें
चरण 2: “My Money” पर क्लिक करें
चरण 3: Investment में जाकर → Gold आइकॉन पर क्लिककरें
चरण 4: गोल्ड प्रोवाइडर चुनें – Safegold या MMTC-PAMP
आप सुरक्षित रूप से Safegold के साथ 99.50% शुद्धता पर और MMTC-PAMP के साथ 99.99% शुद्धता पर सोना खरीद सकते हैं। दोनों प्रदाताओं के सोने के सिक्के / बार सरकार द्वारा नियुक्त परख प्रमाणित करने वाली एजेंसियों द्वारा शुद्धता के लिए प्रमाणित हैं।
चरण 5: आप जो सोना खरीदना चाहते हैं (ग्राम या रुपए में) दर्ज करें
सोने की कीमतें वाणिज्यिक बुलियन बाजार में वास्तविक समय दरों से जुड़ी हैं और Safegold और MMTC- PAMP द्वारा हर 5 मिनट में अपडेट की जाती हैं। ऍप पर दिये गये मूल्य में ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 3 प्रतिशत GST शामिल है।
चरण 6: स्क्रीन के निचले भाग में Proceed To Payment; बटन पर क्लिक करें
लेनदेन को पूरा करने के लिए अपनी पसंदीदा पेमेंट माध्यम- UPI / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / वॉलेट का उपयोग करें।
बधाई हो! आपने PhonePe पर सफलतापूर्वक सोना खरीद लिया है।


