- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रितिक रोशन ने ‘नच बलिये’ 9 के मंच पर 16 सालों के बाद ‘कोई मिल गया’ के अपने किरदार की यादों को ताजा किया
सुपरस्टार रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर’ का प्रमोशन करने के लिये ‘नच बलिये’ 9 के सेट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने 16 सालों के बाद ‘कोई मिल गया’ के अपने किरदार रोहित मेहरा की यादों को ताजा किया!
‘नच बलिये’ 9 के आगामी एपिसोड की थीम कॉस्ट्यूम ड्रामा है, जहां हम प्रिंस और युविका की जोड़ी को एक खास एक्ट करते हुए देखेंगे। युविका, प्रियंका चोपड़ा के ‘बर्फी’ फिल्म के झिलमिल किरदार में होंगी।
हमने झिलमिल के रूप में प्रियंका की परफॉर्मेंस को पसंद किया था, लेकिन इस बार रितिक, युविका को इस अवतार में देखकर काफी ज्यादा प्रभावित हो गये, जहां वह मानसिक रूप से विकलांग बच्ची बनी थीं।
उन्होंने कहा, ‘’मैंने ‘कोई मिल गया’ फिल्म में एक स्पेशल चाइल्ड रोहित मेहरा का किरदार निभाया था। मुझे पता है कि ऐसे बच्चों को चिढ़ाया जाता है और उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है, लेकिन उन्हें प्यार की जरूरत होती है। आपने जो किरदार निभाया उसके साथ मैं खुद को जोड़कर देख सकता हूं।‘’
इस पर युविका ने रितिक से मंच पर आने की गुजारिश की ताकि वे दोनों अपने-अपने किरदार निभा सकें; झिलमिल के रूप में युविका और रोहित मेहरा के रूप में रितिक। और इन दोनों ने झिलमिल और रोहित बनकर काफी प्यारी बातें कीं, जिसे देखकर सभी हैरान रह गये!
रितिक ने लगभग दो दशकों के बाद उन यादों को दोबारा जिया।


