- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋतिक रोशन ने पूर्व पत्नी सुज़ेन को एक सह-अभिभावक होने के लिए दिया धन्यवाद
कहा “हमारे बच्चे वह कहानी बताएंगे जो हम उनके लिए बनाएंगे”
ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुज़ेन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आज एक हार्दिक पोस्ट साझा किया है, जो अपने बच्चों के लिए अस्थायी रूप से अपने घर लौट आई है ताकि वे इस अनिश्चित समय में अपने माता-पिता में से किसी से दूर न हों, जब देश के इस कठिन समय में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
घातक कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को अप्रैल के मध्य तक लागू किया गया है। जहां दुनिया एक साथ इस स्थिति से लड़ रही है, वहीं ऋतिक रोशन और सुज़ेन ने उन माता-पिता के लिए एक बहुत ही प्रेरक मिसाल कायम की है जो अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं।
ऋतिक और सुज़ेन, दोनों एक डॉटिंग माता-पिता के रूप में अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं और ऋतिक द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को धन्यवाद देने वाले यह खूबसूरत पोस्ट सभी को अवश्य पढ़ना चाहिए!
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा,”ऐसे समय में अपने बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना, यह मेरे लिए एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुज़र रहा है।

गहरी अनिश्चितता और कई महीनों के लिए सामाजिक दूरी और संभावित लॉकडाउन की संभावना के रूप में दुनियां को एक साथ आते देखना वाकई में दिल छू लेने वाला वक़्त है।
जबकि दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि यह उन माता-पिता के लिए एक आईडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते है। अपने बच्चों पर दूसरे पैरेंट के अधिकार का उल्लंघन किए बिना उनके करीब कैसे रखें जो अपने बच्चों के साथ रहने का समान अधिकारी है।
यह प्यारी सुज़ेन (मेरी पूर्व पत्नी) की एक तस्वीर है, जिन्होंने अपने घर से अस्थायी रूप से बाहर आने का निर्णय लिया है ताकि हमारे दोनों बच्चें हम में से किसी से भी डिस्कनेक्ट महसूस न करें।
सह-पालन के हमारे सफ़र में इतना समर्थन और समझ रखने के लिए सुज़ेन आपका शुक्रिया।
हमारे बच्चे वह कहानी बताएंगे जो हम उनके लिए बनाएंगे।
मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए, हम सभी खुले दिल से प्यार, सहानुभूति, साहस, शक्ति व्यक्त करने का अपना तरीका ढूंढ निकालेंगे
.
#beopen #bekind #bebrave #responsibility #coexist #empathy #strength #courage #oneworld #humanity #wecanfighththis #loveoverfear”.
सचमुच, यह पोस्ट उन कई लोगों के लिए एक प्रेरणा का प्रतीक है, जो हर रोज़ अपनी लड़ाई जीत रहे है लेकिन उनकी पूर्व पत्नी के लिए इस आभारी पोस्ट में ऋतिक के शब्दों ने हमारे दिलों को छू लिया है जो उनके बीच समझ और सम्मान के महान स्तर को दर्शाता है!


