- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋतिक रोशन ने एक वर्चुअल ग्रेजुएशन पार्टी के लिए 2020 की कक्षा का किया स्वागत!
इस साल के ग्रेजुएशन सीज़न का जश्न भले ही महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है लेकिन 2020 की कक्षा इस जश्न की पूरी हकदार है।
अपने भविष्य की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए, ऋतिक रोशन ने हाल ही में ऑनलाइन ग्रेजुएशन समारोह में छात्रों के लिए स्वागत भाषण दिया, जिसे 2020 की कक्षा के लिए यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया था।
ऋतिक ने अपने भाषण की एक झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है और लिखते है,“वर्ष 2020 के ग्रजुएटिंग बैच के मेरे प्यारे बच्चों, अपनी टोपियों को आसमान की ओर ऊंचा उछाले, क्योंकि यह आपके उज्जवल भविष्य की शुरुआत है। मेरा प्यार और आप सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। यूं ही चमकते रहिए।
और हर बार जब भी आपको किसी सवाल के जवाब की तलाश हो तो आपका सफ़र हमेशा महान शिक्षकों से भरपूर हो।”
जबकि ऋतिक समझते हैं कि छात्रों के लिए अपना बहुप्रतीक्षित ग्रेजुएशन समारोह नहीं देख पाना बेहद ही निराशाजनक हो सकता है, उन्हें यह भी यकीन है कि इन युवा और उज्ज्वल लोगों का भविष्य शक्तिशाली उपलब्धियों से भरा हुआ है।
ज्ञान और विनम्रता से भरे संदेश को स्वीकार करते हुए, ऋतिक ने 2020 की कक्षा के लिए एक दिलचस्प संदेश साझा किया है। अभिनेता ने उन्हें बधाई दी और यह भी साझा किया कि उन्हें पता है कि वे अभी कैसा महसूस कर रहे होंगे। साथ ही साझा किया कि भविष्य, उनकी पसंद और दृष्टिकोण पर निर्भर करता है।
साथ ही, अभिनेता ने इस अराजकता, अव्यवस्था, बेचैनी और अनिश्चितता की परिस्थिति में भी सभी कोसाहसिक बनने की सलाह दी है।
उनके संदेश का एक अंश था, “‘बेहतरीन स्टील बनने के लिए सबसे गर्म आग से गुजरना पड़ता है’, और इसी पर मेरा जीवन आधारित है और यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे विश्वास है और मुझे यकीन है कि इस कठिन समय मे भी कुछ बहुत ही खास होने वाला है, आपके भीतर कुछ बहुत ही खास पैदा होने वाला है जो आपको आगे का मार्ग दिखाएगा।”
यह काफी सशक्त संदेश था और 2020 की कक्षा के लिए ऋतिक के सकारात्मक शब्द, आशा की किरण की तरह हैं जिसकी हमें ऐसे कठिन समय के दौरान सख्त ज़रूरत है।


