- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में जोरदार वापसी करेंगी ईशा सिंह
करीब एक साल बाद इस शो में लौटने को तैयार हैं इस शो की ओरिजिनल लीडिंग लेडी
जहां इस समय लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और देशभर के लोग एक नए सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी ने भी अपने शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है और अपने दर्शकों को उनके प्यारे किरदारों से जोड़ने के लिए तैयार है, जो उनके पसंदीदा डिनर टेबल साथी बन गए हैं।
दर्शकों को ऐसे ही एक किरदार से जोड़ने के लिए अब ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में शो की ओरिजिनल ज़ारा सिद्दीकी की वापसी होगी। पिछले साल तक यह रोल ईशा सिंह निभा रही थीं और अब एक बार फिर वो इसी रोल में लौट रही हैं।
इश्क सुभान अल्लाह का पहला सीजन एक दिल दहला देने वाले मोड़ पर आकर खत्म हुआ था, जब ज़ारा (ईशा सिंह) की कार एक पहाड़ से नीचे गिर गई थी और उसे मृत मान लिया गया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि कुछ ऐसा चमत्कार होगा, जिससे कबीर (अदनान खान) और ज़ारा दोबारा मिल जाएंगे।
हालांकि शो के दूसरे सीजन में एक नई कहानी के साथ-साथ प्यार में उदास कबीर और नई ज़ारा के बीच कई उतार-चढ़ाव शामिल किए गए। अब लॉकडाउन के बाद एक ताजा घटनाक्रम में ईशा सिंह एक नए अवतार में वापसी करेंगी, जिसे देखकर सब हैरान रह जाएंगे!
असली ज़ारा यानी ईशा सिंह को सभी मृत मान चुके थे, लेकिन अब वो कबीर और उसके परिवार की जिंदगी में एक रोमांचक वापसी करेगी। हालांकि वो अब एक संगीत चिकित्सक के नए अवतार में नजर आएंगी, जो मानती हैं कि संगीत में उपचार की असाधारण शक्ति होती है, जो बड़े से बड़े अवसाद को भी ठीक कर सकती है।
वो कबीर की उस सोच पर सवाल उठाती है, जिसके अनुसार संगीत को हराम माना जाता है। वो कबीर की रूढ़ीवादी विचारधारा को चुनौती देती है, साथ ही इस बात से भी इंकार करती है कि वो ही उसकी जिंदगी की असली ज़ारा है।
इस किरदार में वापसी को लेकर उत्साहित ईशा सिंह ने कहा, “मैंने कुछ निजी कारणों से यह शो छोड़ा था, लेकिन कहीं ना कहीं मुझे दिल से यह महसूस होता था कि यह शो हमेशा मेरा रहा है और अब ज़ारा के किरदार में वापसी करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह घर वापसी जैसा है क्योंकि इश्क सुभान अल्लाह ज़ी टीवी पर मेरा दूसरा शो है और इसके सारे कलाकार और क्रू मेरे लिए परिवार की तरह थे।
इन सभी लोगों और मेरे को-स्टार अदनान खान के साथ मेरा करीबी नाता रहा है। हमारे बीच काफी सहज इक्वेशन रहा है और मुझे यकीन है कि दर्शक एक बार फिर ज़ारा-कबीर और उनके अटूट प्यार से जुड़कर उत्साहित होंगे। जब मैंने यह शो छोड़ा था तो मेरे दिल में बहुत सारी यादें थीं। अब मैं कुछ नई यादें बनाने के लिए एक बार फिर इस शो में वापस आ रही हूं।”
इस शो की नई इनिंग्स में जहां ज़ारा और कबीर के बीच एक बार फिर दिलकश रोमांस देखने को मिलेगा, वहीं नए एपिसोड्स में ज़ारा का नया अंदाज और उसके असली मकसद भी सामने आएंगे।


