- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर की आईटी कंपनी द्वारा स्वच्छ भारत कोष में बहुत बड़ा सहयोग।
सेरोसॉफ़्ट सॉलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वच्छ भारत कोष में 23 लाख की एक बड़ी राशि का सहयोग किया।
इंदौर स्थित सॉफ्टवेयर निर्माणकर्ताओं में एक बड़ा व सम्मानित नाम है सेरोसॉफ़्ट। सेरोसॉफ़्ट ने सदैव समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य का पालन किया है। हाल ही में कंपनी को देश की एक प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप द्वारा लगातार तीसरे साल इंडिआस ग्रोथ चैम्पियन 2022 अवार्ड से समान्नित किया गया। इसके पूर्व में भी कंपनी ने अनेक पुरस्कार अपने नाम किये हैं जैसे की डेलॉइट टेक्नोलॉजी फ़ास्ट 50 इंडिया 2018 एवं 2019, टेक्नोलॉजी फ़ास्ट 500 APAC 2018 एवं 2019, रेड हेरिंग टॉप 100 ग्लोबल इत्यादि।
सेरोसॉफ़्ट द्वारा स्वच्छता कोष में मिलने वाले दान की धनराशि का उपयोग नये स्कूलों की स्वच्छता, सरकारी प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी में भी स्वच्छता पर जोर दिया जाएगा।
सेरोसॉफ़्ट के सीईओ एवं एम.डी. श्री अर्पित बड़जात्या जी ने स्वच्छ भारत कोष को किये अपने योगदान के बारे में बताया कि- ” इंदौर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगातार 5 वर्ष, भारत के स्वच्छ्तम शहर का पुरस्कार अपने नाम किया है। इस स्वच्छता अभियान में समाज के अनेक संस्थानों ने बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दिया है जिनमें सेरोसॉफ़्ट अग्रणी है और समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने के लिए भविष्य में भी इस महाअभियान का एक महत्त्वपूर्ण प्रतिभागी होने के लिए प्रतिबद्ध है।


