- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हंगामा प्ले ने लॉन्च किया ‘रायता फैल गया’
युवाओं की बेफिक्र जीवनशैली और संस्कारों के बीच मज़ेदार टकराव को दर्शाने वाला एक कॉमेडी शो है
भारत. हंगामा डिजिटल मीडिया के स्वामित्व वाले देश के प्रमुख वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले ने आज एक नए ऑरिजिनल शो, ‘रायता फैल गया’ को लॉन्च किया है। इस कॉमेडी शो की कहानी दो अविवाहित नवयुवक, शैंकी और हैरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो बेफ़िक्री से ज़िंदगी बिताते हैं।
फिर उनके परिवार के लोग उनकी ज़िंदगी में दख़ल देते हैं और नैतिकता के बंधनों से मुक्त उनकी जीवनशैली को संस्कारों की बेड़ियों में बांधने की कोशिश करते हैं, और इसी खींच-तान में कॉमेडी का सिलसिला शुरू होता है जो हर पल और ज़्यादा हास्यजनक होता जाता है। अभिषेक परीक ‘रायता फैल गया’ के रचनाकार है और इसे कैफ़ेस्टूडिओज़ ने प्रस्तुतकिया है। इसका निर्माण शिवाय इंटरनेशनल ने किया है।
शैंकी और हैरी ऐसी ज़िंदगी जीते हैं जो अविवाहित नवयुवकों के लिए सपने से कम नहीं – उनके पास एक बड़ा घर है, प्यार करने वाली प्रेमिका है, फ्लैट में उनके साथ रहने वाले दोस्त भी बेमिसाल हैं, सभी खुलकर मौज-मस्ती करते हैं, और उनकी पार्टियां तो कभी ख़त्म ही नहीं होती हैं; संक्षेप में कहें, तो उनके परिवारों के लिए इन दोनों का हर काम किसी पाप से कम नहीं है।
जब शैंकी के पिता, चुन्नीलाल अचानक उनके घर पर पहुँचते हैं, तो शैंकी और हैरी उन सभी चीजों को छिपाने के लिए जी-जान लगा देते हैं, जो चुन्नीलाल की नज़रों में अय्याशी है। यहाँ तक कि वे दोनों अपनी-अपनी प्रेमिकाओं को नई पहचान देने की योजना भी बनाते हैं! संस्कारों की मूर्ति, चुन्नीलाल को हैरी की बुआ , विद्या से प्यार हो जाता है, और यहीं से कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है।
हालांकि, ऐसी प्रेम कहानी भी क्या जिसमें कोई उलझन ही ना हो? हैरी और शैंकी के मकान मालिक, लालचंद को भी विद्या बुआ से प्यार हो जाता है, और फिर विद्या बुआ का दिल जीतने के लिए चुन्नीलाल अपने संस्कारों का त्याग कर देता है। अविवाहित नवयुवकों की विलासिता भरी ज़िंदगी पर ग्रहण लग जाता है, और फिर संस्कारों तथा बंधनों से मुक्त जीवन के बीच हास्यजनक अंदाज़ में संघर्ष की शुरुआत होती है।
हंगामा डिजिटल मीडिया के सीओओ, सिद्धार्थ रॉय ने इस शो के बारे में बताते हुए कहा, “हमने विभिन्न शैलियों, स्वरूपों, भाषाओं और लक्षित दर्शकों की पसंद के अनुरूप अलग-अलग तरह के शो का एक बड़ा संग्रह बनाने का प्रयास किया है। हमारा यह नवीनतम शो, मुख्यतः 18 से 30 साल के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, लेकिन इसकी कहानी का ताना-बाना कुछ ऐसा है जो बुजुर्गों को काफी पसंद आएगा और वे भी इस कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
हम आश्वस्त हैं कि, हमारी व्यापक वितरण रणनीति इस शो को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचाने में मददगार साबित होगी और लोगों को यह शो खूब पसंद आएगा। वितरण की मजबूत रणनीति और अलग-अलग तरह की विषय-वस्तुओं के विशाल संग्रह की सहायता से, हमने इस साल के अंत तक अपनी वैश्विक पहुँच को दोगुना तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।”
शो के रचनाकार, अभिषेक परीक ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा, “इस शो को देखना बेहद मज़ेदार होगा, क्योंकि इस शो की कहानी बेहद मनोरंजक है जो पहले दृश्य से ही यह दर्शकों को बांधे रखती है। इन सभी प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि इस पूरी श्रृंखला में दर्शकों को एक भी पल के लिए बोरियत महसूस नहीं हो। मुझे यक़ीन है कि इस शो को बनाने में हमें जितना आनंद आया है, दर्शकों को देखने में उतना ही आनंद आएगा।”
कैफ़ेस्टूडिओज़ के संस्थापक एवं सीईओ, निखिल रायबोले ने कहा, “रायता फैल गया हास्य और मनोरंजन से भरपूर कॉमेडी शो है, जो निश्चित तौर पर युवाओं को बेहद पसंद आएगा। इस शो के जरिए दिखाई गई परिस्थितियों से हर कोई परिचित है, और कहानी में बेहद दिलचस्प मोड़ के साथ इसके हर एपिसोड को और भी ज़्यादा मनोरंजक बनाया गया है। हम खुश हैं कि हमें हंगामा प्ले के साथ काम करने और इस शो को दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर मिला है। अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।”
इस शो को हंगामा के ‘वीडियो ऑन डिमांड’ प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले पर देखा जा सकता है। …


