- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
मैं हमेशा से सास-बहू वाली कहानी से दूर रहना चाहता था : जेब्बी सिंह
जेब्बी सिंह स्टार भारत के नए रोमांटिक कॉमोडी शो पापा बाय चांस में युवान का किरदार निभा रहे हैं। मॉडल से अभिनेता बने जेब्बी सिंह इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। बेबाक बातचीत में उन्होंने इसको लेकर अपने अनुभव साझा किये।
अपने किरदार के बारे में कुछ बताइए
‘पापा बाय चांस’ में मैं दिल्ली के एक 24 वर्षीय लड़के युवान का किरदार निभा रहा हूँ। जो बिल्कुल बेपरवाह है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीता है। लेकिन दो ऐसी चीजें हैं जिनसे वह बहुत डरता है, एक है प्रतिबद्धता और दूसरी है बच्चे। मेरे किरदार की कई परतें और कई आयाम हैं। उसकी जिंदगी एक नाटकीय मोड़ लेती है और युवान को अपनी इच्छा से नहीं बल्कि इत्तेफाक से 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि 3 बच्चों का पिता बनने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। किस्मत का खेल अपरिपक्व युवान ‘पापा बाय चांस’ बना देता है।
आपने इस रोल को क्यों चुना और आपको कैसा महसूस होता है?
पापा बाय चांस एक हल्का-फुल्का पारिवारिक मनोरंजन शो है जो निश्चित तौर पर दर्शकों का दिल जीत लेगा और एक लोकप्रिय शो साबित होगा। किसी भी तरह मैं इस शो का हिस्सा बनना चाहता था। मैंने इस भूमिका के लिए काफी जुनून के साथ ऑडिशन दिया था। शो की कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी और शुरू से ही युवान के किरदार ने मुझे बहुत उत्साहित किया था। मैं पंजाबी हूँ और शो में मेरा किरदार भी पंजाबी है। मुझे इस किरदार से पहले ही प्यार हो गया है। मुझे लगा जैसे यह मेरे लिए ही लिखा गया है क्योंकि मैं हमेशा सास-बहू की कहानी से दूर रहना चाहता था। इसलिए जब मुझे भूमिका की पेशकश की गई तो मैंने इसको तुरंत हाँ कर दिया।
इस किरदार में घुसना कितना आसान/मुश्किल रहा
युवान के किरदार में समाना मेरे लिए बहुत आसान था, खासकर इसलिए कि हम दोनों ही पंजाबी हैं। इसलिए ये मेरे लिए स्वाभाविक था। कुछ जगहों पर सीखने और समझने की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर यह मेरे लिए एक मजेदार और मनोरंजक यात्रा रही है
सेट पर शॉट्स के बीच आप कैसे समय बिताते हैं ?
शॉट्स के बीच मैं वर्कआउट करता हूँ और खेलता हूँ। कभी-कभी मैं दौड़ लगाता हूँ या स्ट्रेच करता हूँ। नहीं तो आप मुझे आराम करते हुए या बच्चों के साथ शरारत करते हुए पाएंगी।
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताइए?
इस समय मेरा पूरा ध्यान पापा बाय चांस पर केंद्रित है। हालाँकि आप मुझे अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म मनमर्जियां में भी देखेंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी शूटिंग मैंने स्टार भारत के अपने अपकमिंग शो से पहले ही पूरी कर ली थी। पापा बाय चांस के साथ डेब्यू करने से पहले मैं पूरी तरह मॉडलिंग के कैरियर में था। फैशन वीक्स के लिए मैंने रैंप किया है, उनमें से एक विल लाइफस्टाइल फैशन वीक है। मैंने श्रीमती किरन खेर सहित कुछ अन्य लोगों के साथ मारियो रस्क तथा गोदरेज प्लैटिनम प्रॉपर्टी के लिए विज्ञापन भी किए हैं। अब मैंने खुद को पापा बाय चांस के लिए समर्पित कर दिया है और मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूँ। प्रोमो के ऑन एयर होने के बाद से ही लोगों ने मेरे प्रति बहुत प्यार और स्वीकृति दर्शाया है। मुझे विश्वास है कि यह भारतीय टेलीविजन पर अगला बड़ा शो साबित होगा।
इस शो में और अपने को-स्टार्स के साथ काम करने का आपका कैसा अनुभव रहा है ?
यह मेरे लिए रोलर कोस्टर रहा है। पापा बाय चांस से मेरी डेब्यू हो रही है और मैं इसके लिए भगवान का बहुत आभारी हूँ, क्योंकि इससे मुझे बहुत चर्चा मिली है। साथ ही इसने मुझे अभिनेता के तौर पर विकसित होने में मदद की है।
आपके किरदार का पसंदीदा पक्ष कौन सा है ?
जीवन के प्रति युवान का दृष्टिकोण मेरा पसंदीदा पक्ष है। जिंदगी को लेकर वह बहुत कूल और बिंदास है लेकिन जिन्हें वह प्यार करता है उन लोगों की परवाह करता है। उसका जीवन को लेकर ये संतुलन मुझे पसंद है।
अब तक आपके निभाए गए किरदारों में से आपका पसंदीदा कौन सा है ?
पापा बाय चांस मेरा पहला शो है और युवान मेरा पहला किरदार है। लेकिन भले ही मैं अनेकों किरदार निभा लूँ, युवान का हमेशा मेरे दिल में एक विशेष जगह रहेगी।


