- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
मैं बचपन से ही शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं – हीना परमार
मुंबई. अभिनेता बनने की चाहत प्रेरणा के स्रोत से आती है। शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह होने के नाते अपने शानदार करियर से दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित किया है। ऐसा ही एक उदाहरण हीना परमार का है जो दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफ़र में पायल शर्मा की भूमिका निभा रही हैं।
अभिनेता के प्रति उनकी प्रशंसा और प्यार के बारे में बोलते हुए, वह कहती हैं, “मैं बचपन से ही शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक रह चुकी हूं और जब मैं स्कूल में थी तब से उनसे मिलना चाहती थी। मैंने इसी वजह से एयर-होस्टेस की ट्रेनिंग भी ली।
जब मुझे चुना गया था, तो पहले ब्रीफिंग में उन्होंने कहा था कि आपको कई हस्तियों से मिलने का मौका मिलेगा इसलिए मैंने सोचा कि यह शाहरुख खान से मिलना का बहुत आसान तरीका होगा। जब मैं मुंबई एयरपोर्ट पर काम कर रही थी, तो मुझे उन्हें दूर से देखने का मौका मिला। मेरा डिज़ाइनर बनने का भी विचार था ताकि मैं उनके लिए कपड़े डिजाइन कर सकूं और उनसे मिल सकूं। ”
यह तब है जब हीना एक एयर होस्टेस थीं, एक निर्माता की जोड़ी ने उन्हें देखा और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया। और यही से उनके अभिनेता बनने का सफर शुरू हुआ। अब, हीना सिर्फ शाहरुख से मिलना नहीं चाहती बल्कि उनके साथ काम करना चाहती है।
ऐसा लगता है कि वह वास्तव में शाहरुख खान की ‘जबरा’ फैन में से एक है। हमें उम्मीद है कि हीना को शाहरुख खान के साथ काम करने का उसका सपना सच होगा।


