- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
मैं चीनी मिट्टी से बनी एक गीशा गुड़िया की तरह दिख रही हूं: ऋषिना कंधारी
मुंबई. आम तौर पर शो में अभिनेता के किरदार का एक ख़ास व्यक्तित्व होता है लेकिन स्टोरी के मुताबिक़ कई बार किरदार को अलग अलग अवतार लेने पड़ते हैं। विभिन्न भावनाओं को दर्शा कर अभिनेता शो मैं अपने किरदार को बखूबी निभाते है और कई चुनौतीपूर्ण सीन को मज़ेदार बना देते हैं। दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफ़र में इमरती कोठारी का किरदार निभाते हुए ऋषिना कंधारी हमें अपने किरदार का एक मज़ेदार क़िस्सा बयान कर रही है।
शो के एक सीन में कुछ ग्राहक सुंदर (हेमंत थट्टे), लखन (अछेर भारद्वाज), इमरती (ऋषिना कंधारी) और दिव्या (पूजा सिंह) से मिलने आ रहे हैं। विधी (टिन फ़िलिप), जो प्रतिभा देवी (नीलू वाघेला) के लिए काम कर रही है, नहीं चाहती कि ग्राहक उनके साथ व्यापार करें। इसलिए विधी जूस में शराब मिलाकर सुंदर, लखन, इमारती और दिव्या को दे देती है जिसकी वजह से वह नशे में धुत हो जाते हैं और विधी उनके चेहरे पर हस्याजनक मेक-अप कर देती हैं।
इस सीन के बारे में बात करते हुए ऋषिना कहती हैं, “हमें इंटर्नेट पर कुछ फ़नी लुक मिलें और हमने एक लुक फ़ाइनल भी कर दिया पर वो कुछ और ही बन्न गया । मुझे बहुत सारे रंगों का इस्तेमाल करना था और हमने वोहि किया। मैं गीशा गुड़िया की तरह दिख रखी थी और इस लुक मैं आने के लिए मुझे लगभग एक घंटा लगा। हमें ये सीन करने में बहुत मज़ा आया और हमें यक़ीन है कि जब दर्शक ये सीन देखेंगे तो ज़ोर ज़ोर से हँस पड़ेंगे।”
स्क्रीन पर ये मजेदार लूक को देखने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं।


