- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
मैं पहली बार डबल रोल निभा रही हूँ और मुझे बहुत मजा आ रहा है- यह कहना है सोनी सब के ‘जीजाजी छत पर कोई है’ की हिबा नवाब उर्फ सीपी का
सोनी सब का शो ‘जीजाजी छत पर कोई है’ ने फैन्सन की कल्पानाओं को परदे पर उतारा है और अपनी दिलचस्पं कहानी से उनका मनोरंजन कर रहा है। इस शो अनूठी शैली दर्शकों के रोमांच को बढ़ाने का काम कर रहा है। अपनी भुतिया घटनाओं के साथ यह शो सस्पेंहस और ह्यूमर को बढ़ा रहा है और साथ ही कॉमेडी का वो सुकून भी दे रहा है। दर्शकों की तरफ से कनॉट प्लेहस (सीपी) के रूप में हिबा नवाब को काफी तारीफ और सपोर्ट मिल रहा है।
अपने डबल रोल के बारे में वह कहती हैं, “यह पहली बार है कि मैं डबल रोल कर रही हूँ और मुझे काफी मजा भी आ रहा है। ज्याेदा से ज्याहदा चीजें सीखने और अपने दायरे से बाहर निकलकर एक कलाकार के तौर पर खुद को आगे बढ़ाने का यह एक शानदार मौका है। मेरा किरदार एक-दूसरे से पूरी तरह अलग है और इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिये खुशकिस्म ती की बात है, जिसने मुझे अपना टैलेंट दिखाने और दो अलग-अलग किरदार निभाने का मौका दिया। यह एक रोमांचक अनुभव है और एक ऐसे शो के साथ जुड़कर अच्छा लगता है जो लोगों के बीच खुशियाँ और मुस्कुुराहट बाँटता है। इसकी शूटिंग का अनुभव कमाल का रहा है और दोनों ही किरदारों ने मुझे हर दिन कुछ नया सिखाया है।”
इस शो की सफलता के बारे में हिबा नवाब कहती हैं कि, “अपने फैन्स , परिवार और दोस्तोंस से जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है उससे मैं बेहुद खुश हूँ। इस शो को ढेर सारा प्यानर मिल रहा है और जब आपकी मेहनत रंग लाती है तो बहुत अच्छाै महसूस होता है। बतौर कलाकार, जब आप अपना सीन करने के दौरान पूरी मेहनत करते हैं तो आपको भी अच्छाा लगता है। इससे दर्शक भी उस शो से जुड़ने और मनोरंजन के लिये मजबूर हो जाते हैं।
हमने अपनी तरफ से पूरी जान लगा दी है और काफी लोगों में दिलचस्पी जगाने में कामयाब रहे हैं। दर्शकों को मजा आ रहा है और कॉमेडी का स्त र दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कॉमेडी के साथ इसमें मिस्ट्री का भी डरावना अनुभव जुड़ा हुआ है। दर्शकों ने जीजाजी फ्रेंचाइजी को हमेशा ही सराहा है और इस बार डरावने अनुभवों के साथ मनोरंजन का डोज पहले से भी डबल हो गया है। इसके रोमांचक ट्विस्टर और टर्न ने मनोरंजन को कई गुना बढ़ा दिया है।”


