- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुझे यकींन है ‘श्रीदेवी बंगलो’ में मुदस्सर खान के सिखाए स्टेप हिट रहेंगे: जॉर्जिया एंड्रियानी
ओटीटी सीरीज़ “कैरोलीन कामाक्षी” में एक इंडो-फ्रेंच एजेंट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी जल्द ही फिल्म “श्रीदेवी बंगलो ” में एक अलग़ अंदाज़ में नज़र आने वाली है।
वे फिल्म में एक धमाकेदार आइटम नंबर करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अरबाज खान और प्रिया प्रकाश वॉरियर भी नज़र आने वाले है।
हाल ही में, फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ के सेट से आई कुछ वीडियो ने खुलासा किया है कि यह आइटम नंबर यक़ीनन हिट नंबर होने वाला है। BTS में हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि श्रीदेवी बंगलो के साथ जॉर्जिया बॉलीवुड में एक सफलतम शुरुआत करने वाली है।
अपने अनुभाव के बारे में बात करते हुए जॉर्जिया ने बताया कि , “मैंने इस तरह के मजेदार माहौल में कोरियोग्राफी सीखने से लेकर शूटिंग तक पूरी प्रक्रिया का आनंद लिया और मुझे पूरा यकीन है कि मुदस्सर खान के द्वारा सिखाया गया डांसस्टेप से हिट होगा।”
इटालियन ब्यूटी जल्द ही बॉलीवुड में ‘वेलकम टू बजरंगपुर ‘ में नज़र आने वाली है ,जिसमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े नज़र आने वाले है। यह फिल्म एक एनआरआई महिला के ऊपर बनाई गई है, जिसमे उनके एक गाँव को गोद लेने की अपनी यात्रा को दिखाया गया है।


