- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंडियावाली मां में आने वाले ‘लव आज कल’ ट्रैक को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं : सुचिता त्रिवेदी
मुंबई. यह कहना गलत नहीं होगा कि आज रिश्तों के मायने बहुत बदल गए हैं। पहले रिश्तों में जो बातें मुश्किल थीं या जिन बातों में वक्त लगता था, अब वो बहुत जल्दी हो जाती हैं। भले ही यह पूरी प्रक्रिया बदल गई हो, लेकिन रिश्तों का रंग अब भी वैसा ही है। वैसे तो ये बदलाव बिल्कुल अलग-अलग हैं, लेकिन कहीं ना कहीं इनमें समानता भी है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर शो इंडियावाली मां, इन्हीं बदलते रिश्तों में झांकेगा। इसमें दो ऐसी प्रेम कहानियों के बीच तुलना दिखाई जाएगी, जिनके बीच 25 साल का अंतर है। इस ट्रैक में रोहन और चीनू की लव स्टोरी और रोहन के मां-बाप – काकू और हंसमुख की पुरानी प्रेम कहानी के जरिए दिखाया जाएगा कि आजकल का प्यार गुजरे जमाने के प्यार से किस तरह अलग है।
एक दिलचस्प मोड़ में हंसमुख (नितेश पांडे) चीनू को अपनी और काकू (सुचिता त्रिवेदी) की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे, ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ‘लव आज कल’ में ऋषि कपूर सैफ को अपनी प्रेम कहानी बताते हैं। इसमें दर्शकों को काकू और हंसमुख के बीच 25 साल पहले का स्वीट रोमांस देखने को मिलेगा। इसमें दोनों कलाकार काफी यंग लुक में नजर आएंगे और इस खूबसूरत रोमांटिक सीक्वेंस में उनका अंदाज़ बड़ा मासूम होगा। इसमें दर्शक यह जानेंगे कि काकू और हंसमुख की कहानी असल में कहां से शुरू हुई थी।
इस बारे में अपना उत्साह जताते हुए सुचिता ने कहा, “मेरा मानना है कि आज प्यार के मायने बदल गए हैं। आज हमारे चारों तरफ संवाद के ढेरों साधन हैं, लेकिन फिर भी लोग अकेले हैं। रिश्ते बड़े नाजुक हो गए हैं और बंधन बड़ी आसानी से टूट रहे हैं। यह हमारे जमाने से बहुत बदल गया है। हम जो रिश्ता बनाते थे, वो ज्यादा विश्वसनीय, ज्यादा ठोस होता था।
उस जमाने में संचार के ज्यादा माध्यम नहीं थे, लेकिन फिर भी हम अपने पार्टनर और खुद को लेकर काफी सुरक्षित महसूस करते थे। इस खास ट्रैक ने मेरी पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। इसके अलावा काकू के किरदार की मोनोटोनी से बाहर निकलना और इस तरह का कुछ नया आजमाना बड़ा मजेदार रहा। मुझे अपना नया गेट-अप बहुत अच्छा लगा। कुल मिलाकर यह बड़ी मजेदार शूटिंग थी।”
यह कहने की जरूरत नहीं कि इंडियावाली मां का आगामी ट्रैक इस शो के फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। यह एपिसोड हंसमुख और काकू के शुरुआती दिनों का प्यार दिखाएगा, जिसमें दर्शक यह देखेंगे कि रोमांस और रिश्तों के मामले में वक्त कितना बदल गया है।


