- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियावाली मां में आने वाले ‘लव आज कल’ ट्रैक को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं : सुचिता त्रिवेदी
मुंबई : यह कहना गलत नहीं होगा कि आज रिश्तों के मायने बहुत बदल गए हैं। पहले रिश्तों में जो बातें मुश्किल थीं या जिन बातों में वक्त लगता था, अब वो बहुत जल्दी हो जाती हैं। भले ही यह पूरी प्रक्रिया बदल गई हो, लेकिन रिश्तों का रंग अब भी वैसा ही है। वैसे तो ये बदलाव बिल्कुल अलग-अलग हैं, लेकिन कहीं ना कहीं इनमें समानता भी है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर शो इंडियावाली मां, इन्हीं बदलते रिश्तों में झांकेगा। इसमें दो ऐसी प्रेम कहानियों के बीच तुलना दिखाई जाएगी, जिनके बीच 25 साल का अंतर है। इस ट्रैक में रोहन और चीनू की लव स्टोरी और रोहन के मां-बाप – काकू और हंसमुख की पुरानी प्रेम कहानी के जरिए दिखाया जाएगा कि आजकल का प्यार गुजरे जमाने के प्यार से किस तरह अलग है।
एक दिलचस्प मोड़ में हंसमुख (नितेश पांडे) चीनू को अपनी और काकू (सुचिता त्रिवेदी) की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे, ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ‘लव आज कल’ में ऋषि कपूर सैफ को अपनी प्रेम कहानी बताते हैं।
इसमें दर्शकों को काकू और हंसमुख के बीच 25 साल पहले का स्वीट रोमांस देखने को मिलेगा। इसमें दोनों कलाकार काफी यंग लुक में नजर आएंगे और इस खूबसूरत रोमांटिक सीक्वेंस में उनका अंदाज़ बड़ा मासूम होगा। इसमें दर्शक यह जानेंगे कि काकू और हंसमुख की कहानी असल में कहां से शुरू हुई थी।
इस बारे में अपना उत्साह जताते हुए सुचिता ने कहा, “मेरा मानना है कि आज प्यार के मायने बदल गए हैं। आज हमारे चारों तरफ संवाद के ढेरों साधन हैं, लेकिन फिर भी लोग अकेले हैं। रिश्ते बड़े नाजुक हो गए हैं और बंधन बड़ी आसानी से टूट रहे हैं। यह हमारे जमाने से बहुत बदल गया है। हम जो रिश्ता बनाते थे, वो ज्यादा विश्वसनीय, ज्यादा ठोस होता था।
उस जमाने में संचार के ज्यादा माध्यम नहीं थे, लेकिन फिर भी हम अपने पार्टनर और खुद को लेकर काफी सुरक्षित महसूस करते थे। इस खास ट्रैक ने मेरी पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। इसके अलावा काकू के किरदार की मोनोटोनी से बाहर निकलना और इस तरह का कुछ नया आजमाना बड़ा मजेदार रहा। मुझे अपना नया गेट-अप बहुत अच्छा लगा। कुल मिलाकर यह बड़ी मजेदार शूटिंग थी।”
यह कहने की जरूरत नहीं कि इंडियावाली मां का आगामी ट्रैक इस शो के फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। यह एपिसोड हंसमुख और काकू के शुरुआती दिनों का प्यार दिखाएगा, जिसमें दर्शक यह देखेंगे कि रोमांस और रिश्तों के मामले में वक्त कितना बदल गया है।


