- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में विराट चव्हाण का किरदार निभाते हुए मैं अपने गुस्से को काफी कंट्रोल करना सीख पाया हूँ – नील भट्ट
भारत के प्रमुख हिंदी जीईसी, स्टार प्लस पर अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए फिक्शन शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, जिसके चलते इस शो ने रैंकिंग में हमेशा चौथा स्थान हासिल किया है। इसमें नील भट्ट (विराट चव्हाण), ऐश्वर्या शर्मा (पत्रलेखा), और आयशा सिंह (सई) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।
ख़ास बात यह है कि इस शो के लॉन्च के लिए खुद बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा आई थीं, जिन्होंने दर्शकों को विराट की प्रेम कहानी से रूबरू कराया। नील भट्ट (विराट चव्हाण) शो में एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जहाँ वे एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी में अपने कर्तव्य और प्यार के बीच जूझते नज़र आ रहे हैं।
इससे पहले भी नील भट्ट को स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘दीया और बाती हम’ और एक अन्य शो में एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। नील भट्ट एक बार फिर तीसरी बार ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से काफी सराहनाएं मिल रही हैं। एक आईपीएस अधिकारी के किरदार को लगातार निभाने को लेकर अपना उत्साह और अनुभव दर्शकों से साँझा करते हुए नील भट्ट ने कई ख़ास बातें बताई।
अभिनेता नील भट्ट ने कहा, “एक आईपीएस ऑफिसर की वर्दी पहनकर लगभग 12 से 13 घंटे शूट करने का मेरा अनुभव बिलकुल अलग है। यह वर्दी मेरे अंदर एक अलग उत्साह लेकर आती है। सबसे पहले मैंने स्टार प्लस के शो ‘दिया और बाती हम’ में यह भूमिका निभाई थी। यह किरदार निभाना मेरे लिए सपने के पूरे होने जैसा है। मुझे बहुत सुकून मिलता है जब मैं यह समझ पाता हूँ कि मैं अच्छा काम कर रहा हूँ। मेरे किरदार के लिए दर्शकों द्वारा मिल रही प्रसंशाएँ मेरे लिए अवार्ड की तरह हैं। विराट का किरदार निभाते हुए मैं अपने गुस्से को काफी कंट्रोल करना सीख पाया हूँ। भविष्य में आगे भी मैं अभिनय को लेकर सभी प्लैटफॉर्म्स को लेकर ओपन हूँ।”
नील भट्ट ने सेट पर अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए कहा,”सेट पर हम सभी हंसते खेलते अपना काम करना और उसे एन्जॉय करने का मोटो फॉलो करते हैं। मैं सेट पर अपनी रील माँ अश्विनी चव्हाण (भारती पाटिल) के साथ एक स्ट्रांग बांड शेयर करता हूँ। वह मुझे अपने रियल बेटे की तरह प्यार करतीं हैं और मुझे भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सेट पर सभी कलाकार अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड हैं और हम सभी सरकार द्वारा दिए गए सभी सेफ्टी प्रिकॉशंस को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।”
ऐसे में यह तो तय हो गया अभिनेता नील भट्ट अपने किरदार को पूरी निष्ठां से निभा रहे हैंजिसके चलते दर्शकों को नील का किरदार बहुत पसंद आ रहा है।


