- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ में आलिया और राबिया की सच्ची दोस्ती मुझे बहुत अच्छी लगती है : सुकीर्ति कांडपाल
मुम्बई : बीते कुछ वर्षों में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने प्रगतिशील कहानियों वाले सीमित फिक्शन शोज़ के जरिए दर्शकों से एक खास नाता बना लिया है। स्टोरी 9 मंथ्स की, इसका एक सटीक उदाहरण है, जिसमें शो की नायिका सुकीर्ति कांडपाल उर्फ आलिया श्रॉफ किसी साथी की मदद के बिना खुद अपनी शर्तों पर मातृत्व को अपनाती है। ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ मां बनने के चुनाव पर एक सकारात्मक चर्चा छेड़ रहा है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशंस का शानदार मिश्रण है।
इस कहानी में आलिया अपनी मर्जी से सिंगल मां बनने का फैसला करती है और इसमें उनकी दोस्त राबिया, जिसका रोल भूमिका छेड़ा निभा रही हैं, आलिया के आईवीएफ का चुनाव करने के फैसले में उनका साथ देती हैं। इस शो में राबिया एक गाइनेकोलॉजिस्ट हैं, जो आलिया की करीबी दोस्त और विश्वस्त हैं।
इस शो में राबिया और आलिया की दोस्ती को लेकर सुकीर्ति कांडपाल कहती हैं, “मैं राबिया और आलिया की दोस्ती को वाकई बहुत पसंद करती हूं। राबिया ने बेशक यह साबित किया है कि दोस्त हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा होते हैं। वो हर अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा आलिया के साथ खड़ी रहती हैं। चाहे जिंदगी की चुनौतियां का सामना करना हो या फिर एक दूसरे को भावनात्मक सहारा देना हो, दोनों हर मामले में पक्के दोस्त हैं।
मेरा मानना है कि जिंदगी में अच्छे दोस्त एक ऐसा गिफ्ट होता है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती, और राबिया जैसी बेस्ट फ्रेंड आलिया के लिए एक अनमोल तोहफा है। राबिया आलिया का बहुत ख्याल रखती है और हमेशा उसका साथ देती है।“


