- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैंने टेलीविज़न अभिनेता होने के कारण पक्षपात कभी महसूस नहीं किया: मनित जौरा
मुंबई. हमेशा से अभिनेताओं के बारे में लगातार बातचीत होती रही है कि उन्हें टेलीविजन अभिनेता’ का टैग दिया जा रहा है और मनोरंजन के अन्य रूपों में समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। मनित जौरा, जो वर्तमान में दंगल टीवी के प्रेम बंधन में दिखाई देते हैं, इससे सहमत नहीं है। उन्होंने टीवी, फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्मों में भी अपनी जगह बनाई है और उनका कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि उन्होंने टीवी अभिनेता का टैग अपने साथ रखा है। उनका मत है कि एक कलाकार को अवसर उसके कला और प्रतिभा के कारण ही मिलता है।
जब उनसे पूछा कि क्या वह टीवी अभिनेता होने के लिए पक्षपात महसूस करते हैं, तो मनित कहते हैं, “सच कहूं तो, मैंने कभी भी टेलीविजन पर एक अभिनेता होने के कारण पक्षपात महसूस नहीं किया है। मैंने फिल्म, टीवी और वेब में भी काम किया है। कई टीवी कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में अपनी जगह बनाई है और उन्होंने खुद को साबित किया है।
उन्होंने बाधाओं को हटा दिया है और मानसिकता बदल दी है। मुझे नहीं लगता कि ऐसी मानसिकता अभी भी बनी हुई है। लेकिन किसी को भूलना नहीं चाहिए, यह कला और प्रतिभा के बारेमे है, अभिनेता के बारेमे नहीं। यदि आप अपना काम अच्छी तरह से जानते हैं, यदि आप अपने शिल्प को अच्छी तरह से जानते हैं, तो आपको कभी भी ऐसी चीजों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए, मैं हमेशा कुछ और करने से पहले अपने शिल्प को प्राथमिकता देता हूं। ”
मनित के पात्रों को देखते हुए यह कहना आसान है कि वह हमेशा खुद को चुनौती देते हुए देखे गए है। यहां तक कि अपने चरित्र हर्ष के साथ, उन्होंने कुछ ऐसा किया जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था और ऐसा किरदार अक्सर ऑन-स्क्रीन नहीं देखा जाता। दर्शकों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें उन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए प्यार किया है जो मनित ने किए है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर उन्हें अधिक देखने के लिए इंतजार कर रहे है।


