- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैंने महसूस किया कि किसी को हंसाना सबसे मुश्किल काम: कियारा
ज़ी सिनेमा पर गुड न्यूज़ के प्रीमियर के अवसर पर कियारा आडवाणी ने कहा
अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने समय-समय पर अपना हुनर साबित किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म गुड न्यूज़ में बड़ी खूबसूरती से मासूम मोनिका का रोल निभाया है। इस फिल्म की कहानी दो ऐसे दंपतियों की है, जो बच्चा चाहते हैं लेकिन प्राकृतिक रूप से कंसीव नहीं कर पाते और फिर आखिर में उन्हें वो गुड न्यूज़ मिलती है।
राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। ज़ी सिनेमा पर 15 अगस्त को रात 8 बजे होने जा रहे फिल्म गुड न्यूज़ के प्रीमियर के मौके पर कियारा आडवाणी ने इस फिल्म में अपने किरदार और अपने सफर के बारे में बताया:
– जब आपने पहली बार फिल्म गुड न्यूज़ की स्क्रिप्ट सुनी तो आपके क्या रिएक्शन थे?
जब मैंने पहली बार इसकी स्क्रिप्ट और अपने कैरेक्टर के बारे में सुना, तो मुझे यह फौरन पसंद आ गई। राज मेहता ने शानदार काम किया है चाहे वो लेखन हो, या परिस्थितियां हों, किरदार या फिर डायलॉग्स हों। यह फिल्म लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी, साथ ही एक दिल छू लेने वाला संदेश भी देगी।
मैंने पहली बार में ही हां कह दी थी। मोनिका का किरदार निभाना मेरे लिए एक मस्ती भरा सफर रहा। जैसे ही हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तो मस्ती का लेवल बढ़ता चला गया। अक्षय सर, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ तो यह किसी कॉमेडी ब्रिगेड जैसा था।
ऐसे जाने-माने कलाकारों के साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है। ऐसे में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था, क्योंकि मैं बचपन से ही करीना कपूर की फैन रही हूं। मैंने उनकी हर फिल्म कई बार देखी है और उनके हर डायलॉग मुझे जुबानी याद हैं, खासतौर से कभी खुशी कभी गम में पूह की एंट्री वाला डायलॉग मेरा फेवरेट है।
अक्षय सर ने मुझे इंडस्ट्री में लॉन्च किया है, इसलिए उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा मस्ती भरा और शानदार अनुभव रहा है क्योंकि हर बार उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ होता है। दिलजीत एक बेहतरीन इंसान हैं और हमेशा सपोर्ट करते हैं। मैं खुश हूं कि मुझे सेट पर इतना कुछ सीखने को मिला और इन तीन दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।
एक मां का रोल निभाने में क्या दिक्कतें आईं?
ज्यादातर महिलाओं में मातृत्व का भाव स्वाभाविक रूप से आता है। जिस पल हमने प्रोस्थेटिक बेली पहनीं, उसी पल हमारी बॉडी लैंग्वेज खुद ब खुद बदल गई। मुझे नहीं लगता कि एक प्रेग्नेंट औरत का रोल निभाना चैलेंजिंग था, लेकिन इस कहानी में बहुत सारे पल और भावनाएं ऐसी थीं जो हमारा दिल छू गईं।
‘टमी सूट’ पहनने का अनुभव कैसा रहा?
यह बहुत भारी था, इसलिए मेरी बॉडी लैंग्वेज अपने आप बदल गई। यहां तक कि मेरे डायरेक्टर भी मुझे एक गर्भवती औरत की तरह ट्रीट करने लगे थे, और मुझे उन्हें याद दिलाना पड़ता था कि वो एक प्रोस्थेटिक बेली है।
दिलजीत दोसांझ के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी है? असल जिंदगी में तो वो बहुत शांत मिजाज वाले इंसान हैं?
वो सेट पर भी ऐसे ही हैं। वे बहुत संकोची और विनम्र इंसान हैं और बहुत तमीजदार हैं। लेकिन कैमरे के सामने वो पूरे जोश में होते हैं। वो तो बस गजब के इंसान हैं।
– इस फिल्म से आपने क्या खास सीखा?
गुड न्यूज़ में शूटिंग का पहला दिन एक हॉस्पिटल सीन से शुरू हुआ, जहां दिलजीत और मेरे किरदार को पता चलता है कि हमें बेबी होने वाला है। यह मजेदार था, साथ ही बहुत भावुक सीन था। यह इंटरवल के पहले का सीन है। हालांकि पहले दिन से ही सेट पर हमें यह महसूस होने लगा था कि यह फिल्म लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी।
मेरे लिए तो मेरे तीनों को-स्टार्स लीजेंड्स हैं! अक्षय सर, करीना मैम और दिलजीत कॉमेडी में इतने अच्छे हैं और इतनी जल्दी सुधार करते हैं कि मुझे हमेशा सचेत रहना पड़ता था। इस दौरान मैंने महसूस किया कि किसी को हंसाना सबसे कठिन काम है।


