- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुझे तब बहुत खुशी हुई जब मेरे परिवार ने मुझे काम से छुट्टी लेने की सलाह नहीं दी
अपनी चोट के बावजूद काम पर लौटने को लेकर तनाज़ ईरानी ने कहा
अक्टूबर के फेस्टिव महीने में ज़ी टीवी अपने दर्शकों के लिए कार्यक्रमों की बहार लेकर आ रहा है और इसी कड़ी में इस चैनल पर शुरू हो रही है एक प्रेरक कहानी ‘अपना टाइम भी आएगा’, जो जयपुर के एक अमीर राजावत परिवार के हेड स्टाफ की उत्साही बेटी रानी के सफर की कहानी है। रानी अपनी जड़ों से बंधे रहने से इंकार कर देती है और अपनी पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर अपनी प्रतिभा और बुद्धिमानी के दम पर खुद अपनी किस्मत लिखने का फैसला करती है।
उसके बाबा ने उसकी परवरिश कुछ इस तरह से की है ताकि वो बड़े सपने देख सके और अपने असाधारण लक्ष्य पूरे कर सके। रानी के लीड रोल में पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अनुष्का सेन के अलावा इस शो में पॉपुलर एक्ट्रेस तनाज ईरानी भी हैं, जो इसमें जयपुर के राजावत खानदान की महारानी राजेश्वरी सिंह रावत का रोल निभा रही हैं।
अपना पहला नेगेटिव रोल निभाने को लेकर उत्साहित तनाज़ अपने इस रॉयल किरदार में गहरे तक उतर गई हैं। इस एपिसोड की शूटिंग करने के बाद यह एक्ट्रेस अब अपना हर सीन एंजॉय करती हैं। यहां तक कि हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हो जाने के बावजूद उन्होंने ब्रेक लेने से मना कर दिया। असल में अपनी बेटी के साथ एक आयरन जंगल जिम में खेलते हुए तनाज़ की आंखों की पलकों पर चोट आ गई थी, और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
सौभाग्य से पड़ोसी उन्हें बचाने आए और उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां तनाज़ अब तेजी से ठीक हो रही हैं, वहीं इस एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग रुकने नहीं दी और अब वो शूटिंग पर वापस आ चुकी हैं। प्रोडक्शन हाउस द्वारा अच्छी तरह ख्याल रखने और सभी सावधानियों बरतने के साथ तनाज़ अपने काम से प्यार करते हुए अपने दर्द को दूर रख रही हैं।
खुद को मिल रहे इस सपोर्ट को लेकर तनाज़ ईरानी ने कहा, “मैंने शूटिंग शुरू कर दी है और काम पर वापस लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस महामारी के दौरान मैंने यह सबक सीखा है कि जिंदगी एक पल बहुत अच्छी और सुखद रहती है और दूसरे ही पल यह बिल्कुल अलग हो जाती है। हालांकि जिंदगी तो आगे बढ़ते रहने का नाम है और आगे बढ़ने के लिए आपको खुद को इसी तरह प्रशिक्षित करने की जरूरत है। मुझे तब बहुत खुशी हुई जब मेरे परिवार ने मुझे काम से छुट्टी लेने की सलाह नहीं थी।
असल में भक्तियार ने मुझे काम पर जाने को कहा, क्योंकि उन्हें यकीन था कि मैं 2 दिनों में ठीक हो जाऊंगी और मुझे खुशी है कि मैंने यह फैसला लिया। उनके सहयोग और आत्मविश्वास ने ही मुझे यह आइडिया दिया, जिससे मैंने क्रू से जानना चाहा कि क्या इस शो की स्क्रिप्ट और मेरा काम मेरी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। घर पर आपको जो मानसिक सपोर्ट मिलता है, वही आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है।”
आगे बताते हुए तनाज़ ने कहा, “जब मैं सेट पर आई, तो सभी मुझे लेकर चिंतित थे और मुझे जो भी सपोर्ट दे सकते थे, उन्होंने दिया। असल में मेरी टीम हमेशा मेरा ख्याल रखने के लिए मौजूद रहती थी और यह सुनिश्चित करती थी कि मैं अपनी दवाइयां समय पर लूं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर ज्यादा परेशान ना रहूं। मैं अपने फैंस से मिले आशीर्वाद के लिए भी उनकी आभारी हूं।
मेरे प्रति उनकी फिक्र ने ही मुझे अच्छा महसूस कराया और मुझमें यह यकीन जगाया कि मैंने जिंदगी में कुछ अच्छा काम किया होगा, जो मुझे उनका इतना प्यार और देखभाल मिली। इस हौसले से सचमुच आपका नजरिया बदल जाता है। स्ट्रॉन्ग लेडी रानी सा और पावरफुल लेडी जैसे कमेंट बड़े प्रेरणादायक हैं और वाकई जोश जगा देते हैं। उन सभी को खास तौर पर धन्यवाद।”
हम भी उम्मीद करते हैं कि आप जल्द स्वस्थ हो जाएं तनाज़ क्योंकि अब हम भी स्क्रीन पर आपको देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।


