- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपने दोस्तों को बेवजह-बेसबब फ़ोन लगाकर ये पूछ लूंगा ‘तुम ठीक तो हो ना, क्या हाल-चाल ‘ : करन आनंद
जब कोरोना नाम की महामारी ने दुनिया में प्रवेश किया था तब पूरा विश्व सहम सा गया था। जिसके चलते कई देशों में लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई ताकि इसके फैलाव पर रोकथाम लगाई जा सकें। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया इस डर ने हमारे दिमाग में घर करना शुरू कर दिया । हम आने वाले समय को लेकर चिंतित होने लगे।
बीमारी के डर के साथ आने वाले समय की चिंता हमें सताने लगी। जिससे आम आदमी सहित हर कोई डिप्रेशन का शिकार होने लग गया है। यह एक तरह की मानसिक स्थिति होती है , जिसके परिणाम भयावह हो सकते है। कहा जाए तो एक ऐसा दिमाग़ी पड़ाव होता है जिसका पता उससे पीड़ित व्यक्ति को भी नहीं पता होता है। और इस बीमारी का इलाज़ अपनों का साथ होता है।
बॉलीवुड के अभिनेता करन आनंद ने भी इस मानसिक स्थिति के बारे में अपने विचार शेयर करते हुए कहा ” इस वक़्त हमारे हिन्दुस्तान सहित पुरे विश्व में दो तरह की प्रॉब्लम चल रही है कोरोना तो है ,जो दिख रहा है। लेकिन अंदर जो प्रॉब्लम चल रही है मेंटली ,वो नज़र नहीं आ रही हैं। कमाल की बात ये है जो डिप्रेशन के दौर से गुजर रहा होता है , उसे खुद भी नहीं पता होता है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं।
लेकिन हां ,इस बात का पता सिर्फ़ उसके करीबी , रिश्तेदार और दोस्त अगर ध्यान दे तो समझ सकते है कि कुछ गड़बड़ है। क्योकि जो डिप्रेशन में होता है उसमे बदलाव नज़र आने लगते है ,वो सबसे दूर भागने लगता है। अभी के समय में फिजिकली तो वैसे ही वो आइसोलेशन में है। लेकिन मेंटली भी आइसोलेशन में जाने लगता है। “
उन्होंने आगे कहा ” हमें इस बात को समझना पड़ेगा। कुछ लोग इस बात को कहकर टाल देते है कि किसी के व्यक्तिगत मामले में नहीं बोलना है ,लेकिन दोस्तों अभी यह सही समय नहीं यह सब सोचने का। आप उससे बिना किसी रीज़न के भी बात करें ,दिन में एक बार फ़ोन लगाकर उनका हाल-चाल ही ले लें। उन्हें अकेला ना छोड़े।
अपनी दोस्ती का फ़र्ज़ निभाए। मैं भी आगे से यहीं करूँगा अपने दोस्तों को बेवजह-बेसबब फ़ोन लगाकर ये पूछ लूंगा ‘तुम ठीक तो हो ना ,क्या हाल-चाल ‘।और आप सब से भी यहीं गुजारिश है कि अपनों का अभी की सिचुएशन में साथ न छोड़े। आपस में बाते करें क्योंकि बातें करना बहुत ज़रूरी हैं। “
इस बीच, करन आनंद लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर है। और समय-समय पर प्रसंशको को अपनी दिनचर्या से रु ब रु कराते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता भी फैलाते हुए इससे बचने के उपाए और सावधानियां हमसे शेयर करते रहते है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ,करन आनंद ने ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


