- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
मैं भविष्य के लिए अपने एग्स फ्रीज़ करना चाहूंगी: सुकीर्ति कांडपाल
मुंबई : टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा सुकीर्ति कांडपाल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो स्टोरी 9 मंथ्स की के साथ टीवी पर वापस लौटी हैं। इस शो में आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिए अपनी मर्जी से मां बनने की कहानी है। इस शो की नायिका आलिया के रोल में सुकीर्ति बिना किसी पार्टनर के मां बनने का चुनाव करती हैं और आईवीएफ के जरिए अपनी शर्तों पर मातृत्व को अपनाती हैं।
टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने दम पर अपना नाम बनाने वालीं सुकीर्ति, आलिया श्रॉफ के अपने किरदार से जुड़ सकती हैं और अपने इस ऑनस्क्रीन सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। सुकीर्ति बताती हैं, “स्टोरी 9 मंथ्स की एक पॉजिटिव और प्रेरणादायक शो है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशंस का मिश्रण है।
यह शो उस आम कहानी से बिल्कुल अलग है, जिसमें एक लड़का-लड़की मिलते हैं, उन्हें प्यार हो जाता है, उनकी शादी होती है और फिर उन्हें बच्चा हो जाता है। यह एक वास्तविक और अपनी-सी लगने वाली कहानी है, और मुझे आलिया का किरदार निभाने में मजा आ रहा है क्योंकि कहीं ना कहीं मैं उसके विचारों से जुड़ सकती हूं।“
सुकीर्ति आगे बताती हैं, “विज्ञान में हुई तरक्की का शुक्रिया कि आज महिलाएं अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्थिति के हिसाब से मां बनने का चुनाव कर सकती है। मैं यहां सिर्फ अपनी बात करूंगी और इस समय शादी या परिवार शुरू करने की बात मेरे दिमाग में नहीं है।
हालांकि एक औरत होने के नाते मैं मां बनने का अनुभव भी करना चाहती हूं, लेकिन इसकी कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए। मुझे भविष्य के लिए अपने एग्स फ्रीज़ करके रखने में भी कोई संकोच नहीं है। मैं समाज के नियमों का शिकार नहीं होना चाहती और एक मां बनने से पहले अपने सपने पूरे करना चाहती हूं।“
इस शो में इस समय आलिया मां बनने के लिए आईवीएफ कराने का फैसला करती है, जिसके लिए उसे एक योग्य डोनर मिलने की उम्मीद है। क्या वो इसमें कामयाब होंगी?


