- Netflix’s Vir Das: Fool Volume Nominated At The International Emmy Awards 2026
- Suhail Nayyar spills the beans on his physical transformation and role for Udta Teer!
- एलजी इंडिया ने शानदार परफॉरमेंस, स्मार्ट सुविधा और आकर्षक डिज़ाइन वाली सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की नई रेंज पेश की
- हर सफर का भरोसेमंद साथी: अरिस्टोक्रेट सोलाना
- नर्मदापुरम रोड पर पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया भोपाल में प्रवेश
मानव गोहिल ने कहा मैं उम्दा अभिनेता मनोज भाई के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहूंगा
भारत के प्रमुख हिंदी जीईसी, स्टार प्लस पर हाल ही में लॉन्च हुए नए शो ‘शादी मुबारक’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसे बड़ी सराहनाएं मिल रही हैं। इस शो में लोकप्रिय अभिनेता मानव गोहिल और राजश्री ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मानव इस शो को करने से पहले थोड़े समय के लिए ब्रेक पर थे।
अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बताते हुए मानव ने इसके कुछ अहम पहलुओं पर बातें की जहाँ उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अपने इंस्पिरेशन के बारे में बताया।
‘शादी मुबारक’ शो के मुख्य कलाकार केटी यानि मानव गोहिल कहते हैं, “हमेशा आप किसी एक से प्रेरणा नहीं ले सकते हैं। हर एक के अंदर अलग-अलग ख़ूबियाँ होती हैं आप किसी एक से कुछ सीखते हो तो दुसरे से कुछ और सीखते हो। एक्टिंग के शुरूआती दौर में मैंने मनोज बाजपेयी को बहुत फौलो किया और मैंने उनकी फिल्म ‘शूल’ को कई बार देखा होगा।
मैंने उनको बहुत करीब से देखा है तो उनका मेरे करियर में बहुत योगदान रहा है। इतना ही नहीं मैं मनोज बाजपेयी जी के साथ आगे चलकर अपना स्क्रीन ज़रूर शेयर करना चाहता हूँ उन्होंने मुझे हमेशा से एक्टिंग करियर में मोटिवेट किया है।”
दर्शक फिलहाल मानव को केटी के किरदार में देखकर वैसे ही दीवाने हो चुके हैं, लेकिन अब जब मानव अभिनेता मनोज बाजपेयी जी से प्रेरणा लेते हैं तो दर्शकों को उनकी एक्टिंग न पसंद आए यह भला कैसे हो सकता है।


