- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘मैं कभी ना कभी एंकर बनना चाहूंगा’: अद्विक महाजन
इन दिनों एक्टर्स खुद को केवल डेली सोप तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि अपने कंफर्ट जोन से बाहर जा रहे हैं और उन्हें शोज होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। उन्हीं में से एक दिव्यांका त्रिपाठी हैं। घर-घर में मशहूर हो चुकीं यह अभिनेत्री एंकर के रूप में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर रही हैं। अलग-अलग जोनर्स में अपना हाथ आजमा रहे, ‘दिव्य दृष्टि’ में अभिनय कर रहे, आद्विविक महाजन ने बताया कि वह एक दिन कोई शो होस्ट करना चाहेंगे।
आद्विविक महाजन ने कहा, ‘‘मैं एक दिन एक एंकर बनना चाहूंगा, क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां मैं अपने जैसा हो सकता हूं और दर्शकों को असली अद्विविक महाजन को जानने का मौका मिलेगा। होस्ट करना अभिनय करने से काफी अलग होता है और मैं इसे जरूर करना चाहूंगा।’’
अलग-अलग टीवी शोज में विविधतापूर्ण अभिनय के साथ आद्विविक महाजन ने लाखों लोगों का दिल जीता है और अब स्टारप्लस की नई प्रस्तुति ‘दिव्य दृष्टि’ में रक्षित शेरगिल की भूमिका निभा रहे हैं। ‘दिव्य दृष्टि’ दो बहनों की कहानी है, जिन्हें कि सुपर पावर्स मिली हुई हैं, जहां दृष्टि भविष्य देख सकती है वहीं दिव्या उसे घटने से रोक सकती है। रक्षित की भूमिका निभा रहे आद्विविक उन बहनों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग इस पंजाबी मुंडे को निकट भविष्य में कोई ना कोई शो होस्ट करते हुए देखेंगे।


