- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दुल्हन हो तो कटोरी अम्मा जैसी!
दिग्गज अभिनेत्री और एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा उर्फ हिमानी शिवपुरी बेहद प्रतिभाशाली अदाकारा हैं। किसी भी किरदार में आसानी से फिट होने का हुनर हो या फिर किसी भी नए लुक के साथ संतुलन बनाना हो, वह बेहद सहजता से खुद को ढाल लेती हैं। उनका अभिनय कौशल और उनकी प्रतिभा अतुलनीय है। अब वह अपने दुल्हन के नए गेटअप से अपने दर्शकों को हैरान करने के लिए बिलकुल तैयार है।
हां, आपने बिलकुल सही सुना है। आगे आने वाले एपिसोड्स में, कटोरी अम्मा बिलकुल नई-नवेली दुल्हन के नए अवतार में नजर आएंगी। अपने इस किरदार से खुश हिमानी शिवपुरी ने कहा, ‘‘दर्शकों को मेरे साथ एक बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा क्योंकि कटोरी अम्मा दुल्हन की तरह बिलकुल तैयार हैं।
एक लम्बे समय के बाद मुझे ये मौका मिला कि मैं ऑन-स्क्रीन दुल्हन की तरह सजूं, और यह वास्तव में एक बहुत अच्छा एहसास था। मैंने बहुत गंभीर नहीं लेकिन एक जिद्दी मां के अवतार से थोड़े समय का ब्रेक ले लिया है, और मुझे मेरे किरदार का नया पहलू दिखाने का मौका मिला है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे ये अवसर मिला है कि मैं अलग-अलग गेटअप में विभिन्न अवतार निभा सकूं।
हाल ही में, कटोरी अम्मा को मिस्टर ब्रिगेंजा को लुभाने के लिए फ्लोरल ड्रेस में देखा गया था, और उससे पहले जब उन्हें स्मार्टफोन दिया गया था, तो वही काफी खुश नजर आईं। और अब वह अपने दुल्हन के अवतार से सभी को हैरान करने के लिए बिलकुल तैयार है। इस एपिसोड के लिए शूटिंग करके मुझे उस दिनों की याद आ गई, जब हम शादी के सीक्वेंस की शूटिंग करने के लिए चमकती दमकती साड़ी और एम्ब्राॅएडरी वाले कपड़े पहना करते थे।
मैंने चमक-दमक और ग्लैमर के साथ इस एपिसोड की शूटिंग करने का पूरा लुत्फ उठाया। मैं कटोरी अम्मा के इस नए लुक पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत ज्यादा बेताब हूं। यह एपिसोड काफी अच्छी तरह से सामने आया है और पूरी तरह से मनोरंजक है।‘‘


