- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इहाना ढिल्लों की आने वाली फिल्म ‘जे पैसा बोलदा हुंदा’ से उनका नया गाना ‘लक्क तुनू तुनू’ रिलीज हुआ!
इहाना ढिल्लों एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकार हैं, जिन्होंने हिंदी और पंजाबी मनोरंजन उद्योग में अपनी प्रतिभा और साख साबित की है। उन्होंने पहले भी अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘हेट स्टोरी’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘कसक’, ‘ब्लैकिया’, ‘गोल गप्पे’, ‘भूत अंकल’ ‘तुसी ग्रेट हो’, ‘टाइगर’, ‘ठग लाइफ’, ‘डैडी कूल मुंडे फ़ूल’ जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीत है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हंसिल किया है और उनके प्रशंसकों को उन पर गर्व है।
जहां तक उनके आगामी प्रोजेक्ट पाठकों का सवाल है, तो वह आगे पंजाबी फिल्म ‘जे पैसा बोलदा हुंदा’ से दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि फिल्म को आने में अभी काफी समय बाकी है। लेकिन फिल्म का हाल ही मैं रिलीज हुआ गाना लोगों का दिल जीत रहा है। ट्रैक का नाम ‘लक्क तुनू तुनू’ है और यह 31 जनवरी, 2024 को रिलीज़ हुआ। यह गाना जबरदस्त है और इसे टी-सीरीज़ अपना पंजाब चेनल पर रिलीज़ किया गया है। यह गाना एक बेहद लोकप्रिय पुराने गाने का विशेष रीक्रिएशन है, जिसे पहले सुरजीत बिंद्राखिया ने गाया था। गाने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा की,
“मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि यह गाना आखिरकार रिलीज हो गया है। यह एक बहुत लोकप्रिय चार्टबस्टर गाने का नया आधुनिक वर्जन है और हम बेहद खुश हैं। इस फिल्म के लिए मैंने अपना शानदार प्रदर्शन दिया है और मुझे खुशी है कि आखिरकार दर्शकों को यह फिल्म देखने को मिलेगी। फिलहाल आप इस गाने का आनंद ले। इसमें बहुत कड़ी मेहनत की गई है। उम्मीद करती हूँ की यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी।”
गाने का पोस्टर और प्रोमो वाकई में अद्भुत लग रहा है। इसने निश्चित रूप से फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ गया है। लोग भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। ‘जे पैसा बोलदा हुंदा’ 23 फरवरी, 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और फिल्म में इहाना ढिल्लों और हरदीप ग्रेवाल मुख्य भूमिका में हैं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


