- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
आईआईएम इंदौर ने ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, यूरल फेडरल यूनिवर्सिटी, रूस के साथ किया एमओयू
फेसर हिमांशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर और श्री दिमित्री तोल्माचेव, निदेशक, जीएसईएम, यूआरएफयू ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर
भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर ने ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, यूरल फेडरल यूनिवर्सिटी, रूस (जीएसईएम, यूआरएफएल) के साथ ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह आईआईएम इंदौर का रूस में पहला ज्ञापन है ।
प्रोफेसर हिमांशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर और श्री दिमित्री तोल्माचेव, निदेशक, जीएसईएम, यूआरएफयू द्वारा हस्ताक्षरित इस एमओयू का उद्देश्य फैकल्टी और छात्रों के एक्सचेंज को प्रोत्साहित करना है। इसमें अकादमिक गतिविधियों जैसे एक्जीबिशन, व्याख्यान, सम्मेलनों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं के लिए दोनों संस्थानों की भागीदारी भी शामिल होगी।
“हमें प्रसन्नता है कि हमने रूस में हमारा पहला ज्ञापन किया है और जीएसईएम यूआरएफएल वह पहला संस्थान है। भारत और रूस एक महान इतिहास साझा करते हैं और यह ज्ञापन उन्हीं संबंधों के तहत एक कदम है। यह पहला समझौता ज्ञापन है जिसे हमने वर्चुअल मोड में हस्ताक्षरित किया है, जब पूरी दुनिया लॉकडाउन मोड में है । “, प्रोफेसर राय ने कहा।
उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आपसी लाभ के लिए अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा और सामान्य हित के क्षेत्र में जॉइंट रिसर्च की गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। इसमें शैक्षिक और प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले अनुसंधान और शैक्षिक डेटा का आदान-प्रदान भी शामिल होगा। आईआईएम इंदौर इस समझौता ज्ञापन के एक फलदायी परिणाम की आशा करता है और आने वाले दिनों में संयुक्त कार्यक्रमों के अवसरों की खोज करेगा।
ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, यूरल फेडरल यूनिवर्सिटी एक मान्यता प्राप्त अनुसंधान और शिक्षा केंद्र है, जो अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानकों का पालन करता है। स्कूल की विशेष सुविधाओं और विकास कारकों में कुशल पेशेवर टीम, मजबूत अनुसंधान क्षमता, अंतरराष्ट्रीय वातावरण और युरल्स में मुख्यालय वाले निगमों के साथ घनिष्ठ भागीदारी शामिल है ।


