- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
साल 2021 में स्टार भारत जल्द ही अपने दर्शकों के लिए करेगा ‘अम्मा के बाबू की बेबी’ शो का लॉन्च
स्टार भारत जल्द ही साल 2021 में अपने नए शो ‘अम्मा के बाबू की बेबी’ शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। शून्य स्क्वायर द्वारा निर्मित यह शो एक रोमांचक जोड़ी की कहानी को पेश करेगा जो दर्शकों को मनोरंजन की एक अनोखी यात्रा पर ले जाएगा।
यह शो तीन अनोखेकिरदारों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने यूनिक व्यक्तित्व के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। निर्माताओं ने इसकी स्टोरी लाइन को ध्यान में रखते हुए इसके किरदारों को चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और अम्मा के रूप में एक अनुभवी अभिनेत्री विभा छिब्बर को चुना है.
जबकि बाबू का किरदार हैंडसम हंक करण खन्ना निभाएंगे और बेबी का किरदार खूबसूरत गौरी अग्रवाल निभाने वाली हैं। यूपी की पृष्ठभूमि पर बनी अम्मा, बाबू और बेबी की यह कहानी दर्शकों को ड्रेमेटिक जर्नी पर ले जाएगी।
दर्शक देखेंगे की कैसे एक ‘बाल ब्रम्हचारी’ बाबू एक आदर्श पुत्र हैं और वह अम्मा को हमेशा अपने कुश्ती के कौशल से गर्व महसूस करवाते हैं वहीं अचानक वह बेबी से टकराते हैं जो एक बिगड़ैल लड़की है और वह बाबू को एक अशिक्षित गाँव के लड़के के रूप में देखती है।
सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आए दो अलग- अलग व्यक्तियों को एक ड्रेमेटिक कहानी के जरिए आमने सामने देखने के लिए बने रहिए स्टार भारत पर और देखिए ‘अम्मा के बाबू की बेबी’ शो।


