- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
बॉलीवुड में ऋषि कपूर की कमबैक फ़िल्म “शर्माजी नमकीन” एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा होगी निर्मित!
एक्सेल एंटरटेनमेंट को हाल के वर्षों में कुछ सबसे बेहतरीन कंटेंट के साथ मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। आज, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने आगामी वेंचर की घोषणा कर दी है जिसमें लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे ऋषि कपूर नज़र आएंगे। ऋषि कपूर अभिनीत इस फिल्म का नाम “शर्माजी नमकीन” है।
रितेश सिधवानी ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ तस्वीर साझा की है और लिखते है,” Off screen meethe, on screen Namkeen! When incredible talents like the delightful @chintskap the lovely @iam_juhi with @HoneyTrehan #AbhishekChaubey & @thisisnothitesh
come together, excitement is through the roof! Let’s welcome Sharmaji Namkeen in cinemas 2020!
“शर्माजी नमकीन” के साथ ऋषि कपूर एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है जिसमें सदाबहार अभिनेत्री जूही चावला भी नज़र आएंगी।
फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर) के साथ मैकफिन पिक्चर्स (हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे) के सहयोग से किया जाएगा और यह फ़िल्म हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित होगी।


