- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
- Fatima Sana Shaikh Adds a New Bike to her Collection, Calls it a ‘Special Feeling’
- गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन
इंडियन आइडल 2020 में हिमेश रेशमिया ने नचिकेत को घोषित किया ‘एंटरटेनमेंट की दुकान’
मुम्बई : संगीत सदियों से हमारे मनोरंजन का प्रमुख स्रोत रहा है और लोग खुद को रिलैक्स करने के लिए इसे सबसे बढ़िया तरीकों में से एक मानते हैं। इस वीकेंड इंडियन आइडल में फैमिली स्पेशल एपिसोड होगा, जिसमें उदित नारायण और उनकी पत्नी के साथ उनकी बहू श्वेता भी होंगी, जिनकी हाल ही में इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण से शादी हुई है।
इस वीकेंड दर्शकों को नचिकेत लेले की डबल बोनांज़ा परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, जो महिला और पुरुष दोनों की आवाज में गाएंगे। ‘आके सीधी’ गाने पर परफॉर्म करते हुए वे आधे पुरुष और आधी महिला के रूप में कपड़े पहने नजर आएंगे। उनकी परफॉर्मेंस को खासतौर पर कोरियोग्राफ किया गया था, ताकि दर्शकों और जजों को थिएटर देखने का एहसास हो।
उनकी परफॉर्मेंस देखकर सारे जज दंग रह गए। वैसे भी, हर हफ्ते इस प्रतिभाशाली सिंगर की परफॉर्मेंस देखकर वे सभी अवाक रह जाते हैं। नेहा और विशाल ने तो उनकी शानदार परफॉर्मेंस पर तारीफों की बरसात कर दी।
हिमेश रेशमिया ने कहा, “आप एंटरटेनमेंट की दुकान की तरह हैं और हर गुजरते हफ्ते के साथ आप खुद को ना सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर के रूप में साबित कर रहे हैं बल्कि एक शानदार परफॉर्मर के रूप में भी स्थापित हो रहे हैं। यह ऐसी क्वालिटी है, जिसके बारे में मैं खासतौर पर बताना चाहूंगा। इस रफ्तार के साथ तो इंडियन आइडल का फिनाले आपके लिए ज्यादा दूर नहीं है।“


