- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
बाहा एसएईइंडिया के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया
इंदौर. महिंद्रा द्वारा प्रस्तुत, बाहा एसएईइंडिया 2019 का आयोजन आज से शुरू हो गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल सीईओ, एएसडीसी अरिन्दरम लाहिड़ी और गेस्ट ऑफ ऑनर ग्लोदबल एडवाइजर, एसएई इंटरनेशनल (यूएसए) मुरली अय्यर, द्वारा किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में बीपीसीएल के पुष्प कुमार नैय्यर, एएनएसवाईएस के श्री बिपिन लोखंडे, और नैट्रिप के डॉ. एन. करुप्पैया और गेब्रियल के श्री उमेश शाह शामिल रहे.
इस आयोजन के बारे में बताते हुए, मुख्य अतिथि अरिंदम लाहिड़ी ने कहा कि बाहा एसएईइंडिया हर युवा और महत्वाकांक्षी इंजीनियर के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अनूठा मंच है. यह इवेंट इंडस्ट्री में सफल कैरियर के लिए यात्रा शुरू करने में मदद करता है. ऐसे आयोजन में भाग लेने वाले छात्रों के पास नई टीमों का निर्माण करने, नए नेटवर्क बनाने और निरंतर सीखने का अवसर होगा.
गेस्टा ऑफ ऑनर, मुरली अय्यर ने बाहा एसएईइंडिया 2019 कार्यक्रम की सराहना की, जो इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था, और जो अमेरिका में नहीं होता है. उन्होंने ई-बाहा की पहलकदमी के लिए धन्यवाद किया, जो एसएईइंडिया द्वारा 2015 से संचालित एक अनूठा प्लेटफॉर्म है.
इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि बाहा एसएईइंडिया की शीर्ष पांच टीमों को वर्ष 2020 से अमेरिका में आयोजित होने वाले बाहा एसएई के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लेटरल एंट्री मिलेगी. डॉ. एन. करुप्पैया के संक्षिप्त स्वागत भाषण के बाद, गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से इंजीनियरिंग कॉलेजों के 4250 से अधिक छात्रों की एक सभा को काफी उत्साहवर्धक संबोधन दिया.
गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मराठवाड़ा मित्र मंडल्स कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, पुणे की एम-बाहा टीम और निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद की ई-बाहा टीम की बििग्गयों का अनावरण किया गया।टेक्नीकल इंस्पेक्शन शुरूबुधवार को तृतीय वर्ष के 776 छात्रों और चौथे वर्ष के 832 छात्रों ने अपना बाहा एप्टीट्यूड टेस्ट (बीएटी) दिया जो 28 और 29 जनवरी को एलएनसीटी, इंदौर में आयोजित होने वाले एचआर मीट के लिए अंडरग्रेजुएट क्वालिफाइंग राउंड है.
टेक्नीकल इन्स पेक्शहन कल से शुरू हुआ है, जिसके अंतर्गत अब तक एम-बाहा के लिए 110 टीमें और ई-बाहा के लिए 25 टीमें शामिल हुई हैं. टेक्नीकल इन्सपेक्शन 25 जनवरी तक जारी रहेगा.
चित्र- बाहा.


