- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
क्रिश्चियन एमिनेंट बना चैंपियन
इन्दौर. मिताली कप अन्तर विद्यालयीन जूनियर क्रिकेट स्पर्धा का खिताब क्रिश्चियन एमिनेंट ने एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल को आसानी से 72 रनों से मात देकर अपने नाम किया.
अग्रवाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए फायनल में एमिनेंट ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. शुभम कुशवाह ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. अक्षत रघुवंशी ने 36 तथा हार्दिक चैधरी ने 39 रन बनाए.
जवाब में एमरल्ड की पूरी टीम 18 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई. अर्थम माहेश्वरी ने 25 तथा हार्दिक ने 22 रन बनाए. अक्षत रघुवंशी ने 4 तथा मयूर ने 2 विकेट लिए. स्पर्धा के पुरस्कार धीरेन्द्र भदौरिया, श्रीमती गर्टरूड़ ओल्गा मीर, भवानी शंकर जोशी तथा संदीप पंवार के आतिथ्य में वितरित किए गए. संचालन अमित मेलाने ने किया तथा आभार संतोष नायर ने माना.
फायनल के मैन ऑफ द मैच अमित वर्मा रहे, जिन्होनें शानदार कैंचिंग के साथ रन आउट भी किए. इदरिस श्रेष्ठ बल्लेबाज, आदित्यराज झाला श्रेष्ठ गेंदबाज रहे. मैन ऑफ द सिरिज शुभम कुशवाह के नाम रही तथा भूपेन्द्र राठौर को अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.


