- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता: पाण्डेय
इन्दौर. कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता, किसी भी कार्य में सफलता तभी मिलती है जब हम पूरी मेहनत, समर्पण, अनुशासन, साफ नियत और पूर्ण निष्ठा के साथ काम करते हैं. सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता. अगर आपका चेहरा आकर्षक है और समाज में बेहतर संबंध हैं तो आप किसी भी बिजनेस को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं. जितने ज्यादा आपके संबंध होंगे बिजनेस में उतनी ही सफलता मिलेगी.
यह बात एफिशिएंट इंश्योरेंस ब्रोकर प्रालि के निर्देशक नितीन पाण्डेय ने अपने सभी पार्टनर्स एवं टीम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने आगे कहा कि बीमा एक व्यवसाय ना होकर सेवा है और यह आज लोगों की जरूरत है. जीवन भर की कमाई हम शादी-ब्याह या किसी निर्माण में खर्च कर देते हैं, लेकिन यदि हमने बीमा कराया है तो वह पैसा हमारे मुश्किल समय में काम आता है.
कम्पनी के रीजनल हेड श्री अभिषेक कराहे ने कहा कि कम्पनी इस वर्ष में ही 100 करोड़ का बिजनेस करेगी और आने वाले दिनों में कम्पनी अपना क्षेत्र दूसरे राज्यों में भी बढ़ाएगी. इस मौके पर उत्तम कार्य करने पर संजय कुशवाह, एस.पी. गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, साबीर खान, मयंक गोयल, यश भानुपुरिया, अंशुल, दीपाली नागर, मनोज साहू, तरुण यादव, विजय वाणी, तरुण भाटिया को प्रतिक चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के भी प्रतिनिधि उपस्थित थे.


