- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
छोटे व्यापारियों को ग्लोबल पहचान दिला रहा इंडिया शॉपिंग
लोकल ब्रांड्स बिना कमीशन के अमेरिका भेज सकते हैं अपना सामान
इंदौर, फरवरी 2024। अपने ब्रांड्स को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए मेहनत कर रहे छोटे व्यापारियों को इंडिया शॉपिंग शानदार सौगात दे रहा है। अमेरिका में घर बैठे लोगों को इंडिया शॉपिंग सेंव – नमकीन, मिठाइयों, मसालों, कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, बड़ी – पापड़, कपड़े, कॉस्मेटिक्स जैसी जरूरत की चीजें मनपसंद दुकान से सीधे उपलब्ध करवा रहा है। यह देश भर के छोटे बड़े ब्रांड्स के लिए एक बेहद ख़ास मौका है जहाँ वे अपने उत्पाद को किसी भी प्रकार का कमीशन या सर्विस फीस और इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के लायसेंस लेने की झंझट के बिना दुनिया भर में भेज सकते हैं।
युवा उद्यमी राहुल भट्ट ने अपनी इंदौर यात्रा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं मध्यप्रदेश के छोटे से शहर जावरा से निकलकर अमेरिका जाकर बसा हूँ। इंडिया शॉपिंग की शुरुआत 10 महीने पहले एक स्टार्टअप के रूप में की थी, लेकिन आज लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इंडिया शॉपिंग का मिशन अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए एक भरोसेमंद और समर्पित सहायता उपलब्ध कराना है। हमारा लक्ष्य विदेश में रहने वाले एनआरआई का सहायक बनना है ताकि उन्हें देश से दूर रहकर भी देश में मिलने वाला हर सामन उपलब्ध हो सके। हमने खाने – पीने के सामान इंदौर से उपलब्ध करवाकर अपनी सेवाएँ शुरू की हैं। आने वाले दिनों में हम, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के परिवार विशेषकर बुजुर्गों की देखभाल, रियल एस्टेट में निवेश, स्टार्टअप उद्यमों और स्टॉक में लेनदेन की सुविधा, व्यवसाय स्थापित करने में सहायता और यात्रा की व्यवस्था करने की भी योजना बना रहे हैं। इस पूरे सिस्टम की खासियत यह है कि इसमें किसी भी व्यवसायी दुकानदार को किसी भी प्रकार का कमीशन या सर्विस फीस नहीं देनी होती है। ऐसा करने से हम अपने रिटेल पार्टनर्स और ब्रांड्स को अधिक लाभ पहुंचाते हैं, जिससे वे या तो अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचा सकते हैं या बेहतर सेवाएं दे सकते हैं।“
भविष्य में अपनी सेवाओं के विस्तार के बारे में श्री भट्ट ने बताया, “इंडिया शॉपिंग के माध्यम से, ग्राहक अपने घर से, एक क्लिक पर इंदौर के चुनिन्दा स्वाद का आनंद ले सकते हैं और पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, चाहे उनका स्थान कुछ भी हो। वर्तमान में कंपनी मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 9 शहरों में अपनी सेवाएँ दे रही है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, अहमदाबाद, रतलाम, अजमेर, सूरत, अहमदाबाद, पुष्कर और जयपुर के बाद आने वाले दिनों में, कंपनी भारतीय रिटेल के सभी पहलुओं को हर जगह सुलभ बनाने के लिए मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई तक विस्तार की योजना बना रही है।“
उन्होंने आगे कहा – “बीते कुछ वर्षों में भारत ने नई ऊँचाइयों को छुआ है। भारतीय डायस्पोरा पूरी दुनिया में है। घरों से दूर रहने वाले इन भारतीयों को जितनी यहाँ की मिट्टी याद आती है उतनी ही यहाँ की संस्कृति और स्वाद भी। कल्पना कीजिए ऐसे में यदि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को यहाँ का सामन मिल जाए तो?”


