- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न ग्लोबल सेलिंग (Amazon Global selling) से जुड़े भारतीय एक्सपोर्टर्स ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे के लिए तैयार हैं
• इस ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे के लिए अमेज़न की ग्लोबल वेबसाइटों पर भारतीय एक्सपोर्टर्स हजारों नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं
• भारतीय एक्सपोर्टर्स ने पिछले साल ब्लैक फ्राइडे पर बेची गई कुल यूनिट्स में 76% की वर्ष दर वर्ष की वृद्धि, और साइबर मंडे पर बेची गई कुल यूनिट्स में 55% वर्ष दर वर्षकी वृद्धि प्राप्त की।
नवंबर, 2020: अमेज़न के ग्लोबल सेलिंग ( Global selling) प्रोग्राम से जुड़े 70,000 से अधिक भारतीय एक्सपोर्टर्स ने अमेज़न डॉट कॉम पर सालाना ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे की सेल के अवसर पर दुनिया भर के कस्टमर्स के लिए लाखों मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट्स का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, जिसकी जानकारी आज कंपनी ने दी।
एक्सपोर्टर्स आने वाले हॉलिडे सीज़न के लिए अमेज़न की ग्लोबल वेबसाइटों पर हजारों नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे की सेल गुरुवार 26 नवंबर से शुरू हो रही है और सोमवार 30 नवंबर को समाप्त हो रही है। वैश्विक स्तर पर अमेज़न के कस्टमर्स भारत भर के एक्सपोर्टर्स के एसटीईएम (STEM) टॉयज, फैशन ज्वेलरी, टीज और बेवरेज, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, लेदर जर्नल्स और बैग्स जैसे गिफ्टिंग विकल्पों सहित कई प्रॉडक्ट्स की तलाश पूरी कर सकेंगे और आनंद उठा सकेंगे।
ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे अमेरिका में छुट्टियों के मौसम की शुरुआत दर्शाने वाली महत्वपूर्ण इवेन्ट्स हैं और इस समय ग्राहक घर पर उपयोग करने तथा दोस्तों और परिवार को उपहार देने के लिए चीजों की तलाश कर रहे हैं।
अमेज़ॅन समय के अनुकूल प्रॉडक्ट असोर्टमेंट तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण हॉलीडे शॉपिंग ट्रेंड्स की पहचान करने में भारतीय एक्सपोर्टर्स की मदद करता है; उनकी इन्वेंट्री तैयार करने के लिए लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है; और उन्हें सौदों तथा विज्ञापन विकल्पों कीरेंज के जरिये उनके प्रॉडक्ट्सकी मार्केटिंग करने में उनका मार्गदर्शन करता है।
अभिजीत कामरा, डायरेक्टर–ग्लोबल ट्रेड, अमेज़न इंडिया ने बताया कि “ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे (बीएफसीएम) अमेज़न ग्लोबल सेलिंग से जुड़े भारतीय एमएसएमई के लिए वर्ष का एक महत्वपूर्ण समय होता है क्योंकि यह ग्लोबल हॉलिडे सीज़न की शुरुआत का प्रतीक है। भारत में फेस्टिव सीज़न के ठीक बाद आने के कारण, यह परंपरागत रूप से हमारे सेलिंग पार्टनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ पीरियड रहा है और वैश्विक स्तर पर अधिक से अधिक लोग प्रॉडक्ट्स के लिए ई-कॉमर्स पर निर्भर हैं।
हमारा मानना है कि 2020 बीएफसीएम सेल पीरियड हमारे सेलर्स के एक्सपोर्ट बिजनेस को गति प्रदान करने सहायक होगी।”अभिजीत ने कहा कि“एक्सपोर्ट भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और ईकॉमर्स एक्सपोर्ट्स भारतीय एमएसएमई के लिए एंट्री बैरियर को कम करने और उनके एक्सपोर्ट बिजनेस को बढ़ाने में मदद करता है। अमेज़न ग्लोबल सेलिंग के माध्यम से, हम भारत भर में एमएसएमई के लिए निर्यात को आसान और सुलभ बनाना जारी रखेंगे और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के सरकार के दृष्टिकोण में योगदान देंगे।”


