- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
मेरे साईं के लिए गाएंगे इंडियन आइडल कंटेंस्टेंट्स दानिश और पवनदीप
मुम्बई : इंडियन आइडल में अपनी दिल छू लेने वाली गायकी से लोगों का दिल जीत रहे कंटेस्टेंट्स दानिश और पवनदीप को अब एक और सुनहरा अवसर मिला है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर चल रहे मेरे साईं के लिए दानिश और पवनदीप अब एक गीत गाएंगे।
इस शो के आगामी ट्रैक में साईं रामदास की बेटी का विवाह शिर्डी में संपन्न कराकर रामदास की इच्छा पूरी करते हैं और उसका रोग खुद पर ले लेते हैं, ताकि वो अपनी पुत्री के विवाह में शामिल हो सके। वे रामदास को यह सीख भी देते हैं कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं होता।
इतने सुंदर शो के लिए गाना गाने को लेकर दानिश और पवनदीप ने भी अपना उत्साह जाहिर किया। दानिश ने कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे ऐसे शो के लिए गाने का मौका मिला, जिसमें इतने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाते हैं और इसके हर ट्रैक में दर्शकों को कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है।“
पवनदीप ने आगे बताया, “मुझे खुशी है कि इस शो के जरिए मेरी आवाज दर्शकों के बीच सकारात्मक माहौल जगाएगी। मुझे यह मौका देने के लिए मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शुक्रगुजार हूं। मुझे इससे ज्यादा और क्या चाहिए।“


