- All Is Well Multispeciality Hospital Secures NABL Accreditation, Strengthens Diagnostic Healthcare in Central India
- बाल निकेतन संघ का 76वां वार्षिक समारोह आयोजित, AI और मानव की श्रेष्ठता से लेकर कबीर के विचारों तक विभिन्न विषयों को किया प्रस्तुत
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में चार महीनों में जबड़े की 15 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं
- 27 नवंबर को होगा ई-रूफ ‘फाउंडर्स एडिशन 2026’ का आयोजन
- अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
भारतीय सुपरस्टार यश ने फिर से शुरू की ‘केजीएफ 2’ की शूटिंग!
साल 2018 में रिलीज़ हुई सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ वर्ष की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी और उनके किरदार रॉकी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था।
फिल्म की अगली कड़ी की शूटिंग पर हालिया महामारी के कारण ब्रेक लग गया था, लेकिन अब लॉकडाउन में दी गयी ढील के साथ, लोगों ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से यश सेट पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आज दिन की शुरुआत में, अभिनेता ने शूटिंग फिर से शुरू करने की खबर के साथ अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए, अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है।
यश खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखते है,”Waves can’t be stopped but you can learn to sail..
After a long break.. Rocky sets sail from today.”
https://www.instagram.com/p/CGEqFHhH1Bc/?igshid=1tigp5nhtrw93
“केजीएफ 2” वर्ष 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसमें यश एक बार फिर रॉकी भाई की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।


