- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार प्लस पर इस 19 अक्टूबर से ‘साथ निभाना साथिया’ के सीजन 2 के साथ लगेगा एंटरटेनमेंट, रसोड़ा, कोकी और गोपी का तड़का
साल 2017 में अपना पहला सीज़न समाप्त होने के लगभग तीन साल बाद, स्टार प्लस पर अपने सीजन 2 के साथ टीवी का सबसे पसंदीदा शो ‘साथ निभाना साथिया’ के साथ लौट रहा है। रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस शो का दूसरा सीज़न अक्टूबर में प्रसारित होगा और नवरात्रि के शुभ उत्सव के बीच दर्शकों को कई पुराने और नए किरदार देखने को मिलेंगे। पहले सीज़न को आलोचकों और दर्शकों से समान समीक्षा मिली और कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने साल के बहुप्रतीक्षित शो के पहले लुक का अनावरण किया।
अपने अपकमिंग शो लॉन्च के बारे में बताते हुए चर्चित निर्माता रश्मि शर्मा कहती हैं, “साल 2010 में लॉन्च होने के बाद से ‘साथ निभाना साथिया’ शो एक घरेलू नाम बन गया था और मैं नवरात्रि के उत्सव के बीच अपने दूसरे सीज़न के लॉन्च की घोषणा करके मैं बहुत खुश हूँ। दर्शकों का प्यार कोकिला और गोपी को टीवी पर वापस ले आया है, ठीक उसी तरह जैसे उन्हें लॉकडाउन शुरू होते ही श्री राम और श्रीकृष्ण दोबारा मिल गए।
मैं खुदको अभिभूत महसूस करती हूँ और दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए खुदको जिम्मेदार भी मानती हूँ। यह शो हमारे लिए बहुत खास है और हमें इस सीजन को लॉन्च करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं नहीं मिल सकता था। हम इस शुभ अवसर पर शो के लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हम माँ अम्बे का आशीर्वाद चाहते हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे ऊपर बना रहे, खासकर जब हम इस नई यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं।
हमारे पास इस शो की परिकल्पना करने के लिए बहुत अच्छा समय था और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि मोदी और देसाई परिवार के हर एक किरदार की यात्रा दर्शकों को सहज लगेगी और उन्हें मंत्रमुग्ध करेगी। मुझे उम्मीद है कि यह शो अपने पहले सीज़न की तरह बहुत अच्छा करेगा और एक नई कहानी के साथ दर्शकों को रोमांचित करेगा।”
हालांकि, देवोलीना भट्टाचार्जी, रूपल पटेल और मोहम्मद नाज़िम गोपी एक बार फिर गोपी, कोकिलाबेन और अहम के किरदारों में नज़र आऐंगे जबकि नए चेहरे में हर्ष नागर और स्नेहा जैन, अनंत और गेहना की नई और प्रमुख भूमिका निभाएंगे। यह शो 19 अक्टूबर से रात 9 बजे से प्रसारित होगा। तो दोस्तों, साल के सबसे बहुप्रतीक्षित शो का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए और पता लगाइए की आखिर रसोड़े में कौन था?


